Edited By pooja verma,Updated: 16 Nov, 2019 01:24 PM
बीमा पॉलिसी के नाम पर पंचकूला के रहने व्यक्ति से 3.75 लाख रुपए ठग लिए।
पंचकूला (चंदन): बीमा पॉलिसी के नाम पर पंचकूला के रहने व्यक्ति से 3.75 लाख रुपए ठग लिए। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकातयकत्र्ता की शिकायत पर चार लोगोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सैक्टर-12 निवासी एवं सैलून चलाने वाले विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके एक कर्मचारी से भी 38 हजार की धोखाधड़ी की है। आरोपी चंडीगढ़ सैक्टर-46 के एक मकान में रहता था।
जब विकास को ठगी का पता चला तो बताए पते पर पहुंचा तो वहां बताया कि वह तीन साल पहले मकान छोड़कर जा चुके हैं। आरोपियों ने कई लोगों से धोखाधड़ीहै। आरोपियों की पहचान पंकज कमोत्रा,उसकी पत्नी, पिता प्यारे सिंह और मां के रूप में हुई है। विकास ने बताया कि वह एल.आई.सी. एवं अन्य बीमा कंपनियों के एजैंट के रूप में काम करने वाले आरोपी पंकज कमोत्रा को सात साल से जानता था।
बच्चों के लिए आरोपी से 10 फरवरी 2018 को तीन दैनिक भुगतान पॉलिसी ली थी। पॉलिसी की मैच्योरिटी डेट 11 फरवरी 2020 थी। आरोपी पंकज कमोत्रा हर पॉलिसी के एक सौ रुपए के हिसाब से प्रतिदिन तीन सौ रुपए ले जाता था। तीनों पॉलिसी का मैच्योरिटी अमाऊंट 2.40 लाख रुपए 11 फरवरी 2020 को मिलने थे। आरोपी समेत उसकी पत्नी, मां-बाप उनके सैलून पर आकर उनसे रोजाना तीन सौ रुपए ले जाते थे।
मैच्योरिटी छुड़वाने पर लगा ठगी का पता
विकास ने आरोपी पंकज को मैच्योरिटी को एक साल पहले छुड़वाने को कहा तो आरोपी ने उनके पास आना ही बंद कर दिया। आरोपी ने फोन पर भी कोई सही जवाब नहीं दिया और मोबाइल बंद कर लिया। जब चंडीगढ़ पॉलिसी ऑफिस में जाकर पॉलिसी के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि सभी पॉलिसी में ब्याज सहित कुल 16,400 रुपए ही जमा हुए हैं।
विकास ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने झूठे दस्तावेज तैयार कर ठगी की है। विकास ने जांच की तो पता चला कि आरोपी प्यारे सिंह प्रिंटिंग का काम करता है। आरोप है कि वह गैर-कानूनी तरीके से बैंक की पासबुक व रसीदें छापता है। आरोपियों ने एक और कर्मचारी संजय कुमार से भी बीमा पॉलिसी का झांसा देकर 38 हजार ठगे है।