Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Apr, 2018 11:12 AM
सैक्टर-20 की रहने वाली एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों रुपए की ठगी कर ली।
पंचकूला (चंदन): सैक्टर-20 की रहने वाली एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों रुपए की ठगी कर ली। महिला के साथ उच्च स्थान पर नौकरी लगवाने के नाम पर हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार सैक्टर-20 की रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ माह पहले एक व्यक्ति फेसबुक के जरिए दोस्त बना।
आरोपी व्यक्ति इंदर ओबेरॉय दिल्ली निवासी ने बताया कि वह दिल्ली से है और चंडीगढ़ में अक्सर आता है। कुछ समय बाद इंद्र चंडीगढ़ आया और एक होटल में रुका और उससे मिली।
आरोपी को बताई घर बेचने की बात
महिला ने अपना घर बेचने की बात आरोपी इंद्र को बताई, क्योंकि महिला ने अपना घर बेचना था,इसमें इंद्र ने महिला की मदद की। आरोपी ने महिला से कहा कि अगर वह पैसा उसके बिजनैस में निवेश करती है तो वह अपनी कंपनी मेें उच्चे पद पर रखेगा और सभी सुविधाएं प्रदान करेगा।
महिला आरोपी की बातों में आ गई और इंद्र के अकाऊंट में 20 लाख रुपए डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। महिला ने आरोपी से अपने पैसे कई बार मांगे लेकिन वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद महिला को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।