48 घंटे से पेड़ में फंसे बाज को एक घंटे में किया रैस्क्यू

Edited By bhavita joshi,Updated: 24 Feb, 2019 10:13 AM

from 48 hours to hawk trapped in trees in an hour racquet

मौलीजागरां पुलिस स्टेशन के पास दो दिन से सफेदे के पेड़ में चाइना डोर में उलझ कर फंसे बाज को वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से शनिवार को रैस्क्यू ऑप्रेशन कर एक घंटे की मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई।

मनीमाजरा(अग्रिहोत्री): मौलीजागरां पुलिस स्टेशन के पास दो दिन से सफेदे के पेड़ में चाइना डोर में उलझ कर फंसे बाज को वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से शनिवार को रैस्क्यू ऑप्रेशन कर एक घंटे की मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को मौलीजागरां पुलिस स्टेशन के साथ सफेदे के पेड़ पर एक बाज चाइना डोर से उलझ कर फंस गया था, जिसे उतारने के लिए शुक्रवार रात को विभागीय कर्मचारियों व पुलिस थाने से कर्मचारियों ने मशक्कत की लेकिन रात ज्यादा होने के कारण उसे रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर नहीं उतार जा सके थे। 

शनिवार सुबह 10 बजे विभागीय टीम पहुंचे और क्रेन की मदद से पेड़ पर लटके बाज को माली गुरमीत सिंह ने पेड़ की टहनी काट कर नीचे उतारा, जिसकी मदद मौलीजागरां पुलिस थाने के कर्मचारियों ने की और बाज को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में ले गए। सूत्रों की माने तो बाज सफेदे में चाइना डोर में उलझ गया था और वहां से निकल नहीं पाया, जिसे मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया और उसके पंखे में चाइना डोर को काट कर सही किया गया। आसपास के लोगों ने वन विभाग व पुलिस कर्मचारियो के कार्य की सराहना की।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!