जी.एस.टी. ने बिगाड़ा ज्वैलरी का बाजार, बिकीं सिर्फ 1200 कार

Edited By bhavita joshi,Updated: 06 Nov, 2018 07:53 AM

g s t sells spoiled jewelery sells only 1200 cars

जी.एस.टी. ने इस बार दिवाली पर बाजारों की रौनक काम कर दी।

चंडीगढ़(दीपेंद्र): जी.एस.टी. ने इस बार दिवाली पर बाजारों की रौनक काम कर दी। सोने के जेवरातों पर लगा 3 प्रतिशत जी.एस.टी. लोगों को बोझ लग रहा है यही कारण है कि चंडीगढ़ में इस वर्ष धनतेरस पर सोने के गहनों की खरीदारी 20 से 25 प्रतिशत तक गिर गई। पिछली धनतेरस के मुताबिक इस धनतेरस पर गोल्ड के गहने कम बिके। शहर के एक नामी ज्वेलर ने भी माना कि जी.एस.टी. व अन्य टैक्सों ने खरीदारों का मिजाज बिगाड़ दिया है लोग सोने की जगह किसी अन्य चीजों में इन्वैस्ट करना बेहतर मान रहे हैं। 

धनतेरस पर वाहनों की खरीददारी भी गत वर्षों के मुकाबले कम रही। ग्राहकों ने बुकिंग तो करवाई लेकिन डिलीवरी वर्ष 2019 में लेंगे क्योकि नए मॉडल जनवरी माह में लॉन्च होंगे जिनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। धनतेरस पर डिलीवरी होने वाले वाहनों की संख्या काफी कम रही जिसका बड़ा कारण मेन्युफैक्चरिंग 2018 है। धनतेरस पर ट्राईसिटी में 1200 गाडिय़ां ही डिलीवर हुईं।

25 से 30 करोड़ की ज्वैलरी बिकी
चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर सूरज चौहान ने कहा कि ट्राईसिटी में 25 से 30 करोड़ की गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी लोगों ने खरीदी। इलैक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की भी अच्छी सेल रही। 

10 करोड़ के इलैक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लोगों ने खरीदे
पारस होमटेक के डायरैक्टर संजय मेहता ने बताया कि शहर में 10 करोड़ के इलैक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लोगों ने खरीदे। लोगों ने एल.ई.डी., वॉशिंग मशीन, रैफ्रिजरेटर्स ज्यादा खरीदे। 

1500 लैपटॉप बिके
कंप्यूटर मार्कीट में भी युवाओं ने अपनी पसंद के लैपटॉप खरीदे। सैक्टर-20 की कंप्यूटर मार्कीट में 1500 लैपटॉप बिके। वर्मा स्टोव्स के मालिक राकेश वर्मा ने बताया कि लोगों ने बर्तनों के अलावा होम एप्लाइंसेस भी जमकर खरीदे। 

सबसे ज्यादा बिकीं मारुति की गाडिय़ां
ट्राईसिटी में धनतेरस के दिन लोगों ने बुक कराई गाडिय़ों की डिलीवरी ली। शहर में 1200 गाडिय़ों की डिलीवरी हुई। मारुति ने सबसे ज्यादा 400 गाडिय़ों की डिलीवरी की। इनमें नैक्सा की गाडिय़ां भी शामिल हैं। इसके अलावा हुंडई की 200 गाडिय़ां डिलीवर हुईं। बर्कले के डायरैक्टर संजय दहूजा ने बताया कि उनके सभी शोरूम्स से हुंडई की 100 और टाटा की 70 से ज्यादा गाडिय़ां डिलीवर हुईं। इसके अलावा महेंद्रा की भी 100 से ज्यादा गाडिय़ां डिलीवर हुई। टोयोटा की भी 100 से ज्यादा गाडिय़ां डिलीवर हुईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!