Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Aug, 2018 08:53 AM
पुलिस के आर्गेनाइजेशन क्राइम कंट्रोल युनिट द्वारा एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो कि विदेश में बैठ कर मृतक गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की फेसबुक अपडेट कर रहा था।
मोहाली(कुलदीप) : पुलिस के आर्गेनाइजेशन क्राइम कंट्रोल युनिट द्वारा एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो कि विदेश में बैठ कर मृतक गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की फेसबुक अपडेट कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम चंदन खत्री बताया जाता है जिसे पुलिस ने राजपुरा से गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को उसे मोहाली में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गैंगस्टर काहलवां की फेसबुक पिछले लंबे समय से लगातार अपडेट हो रही थी। पुलिस ने उसकी फेसबुक पर लगातार नजर बनाये रखी थी जिस दौरान पुलिस को पता चला कि कुवैत में बैठ कर चंदन खत्री नाम का व्यक्ति इसे अपडेट कर रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। जैसे ही वह इंडिया आया और पुलिस ने उसे राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया।