Edited By Priyanka rana,Updated: 03 Oct, 2019 10:31 AM
अटावा स्थित घर में बुधवार शाम अचानक एल.पी.जी. के छोटे सिलैंडर में ब्लास्ट हो गया।
चंडीगढ़(सुशील) : अटावा स्थित घर में बुधवार शाम अचानक एल.पी.जी. के छोटे सिलैंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हादसे में घायल अमरीक सिंह और उसके बेटे अजय को पुलिस ने सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनका इलाज चल रह है। जानकारी के अनुसार सैक्टर-42 स्थित अटावा निवासी अमरीक सिंह अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर के अंदर पांच किलो का गैस सिलैंडर फट गया।