कोरोना से बचाने के लिए GMCH- 32 स्टाफ को रिजर्व रखने का आदेश

Edited By pooja verma,Updated: 30 Apr, 2020 12:16 PM

gmch 32 staff ordered to reserve to protect from corona

जी.एम.सी.एच. स्टाफ के कोरोना की चपेट में आने के बाद हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन वायरस को रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है ताकि स्टाफ को बचाया जा सके।

चंडीगढ़ (पाल): जी.एम.सी.एच. स्टाफ के कोरोना की चपेट में आने के बाद हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन वायरस को रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है ताकि स्टाफ को बचाया जा सके। एक ओर जहां डायरैक्टर डॉ. बी.एस. चवन ने टैस्टिंग को बढ़ाने का ऑर्डर दिया है, वहीं अब सभी डिपार्टमैंट के एच. ओ.डी. को कहा गया है कि स्टाफ को रिजर्व रखें।  हॉस्पिटल में ओ.पी.डी. बंद है। साथ ही नॉर्मल दिनों के मुकाबले पैशेंट लोड काम है। ऐसे में तव किया है कि कम स्टाफ को काम पर बुलाया जआए। डी । 

 

इस तरह से लगाई जाए जिससे में आने वालों और एडमिट मरीजों को दिक्कत न हो। एक स्टाफ के ड्यूटी के बाद उसे होम क्वॉरंटाइन कर दिया जाए | स्टाफ कम होगा तो वायरस से एक्सपोज होने का चांस भी कम हो जाता है। एच.ओ.डी. को कहा गया है कि अपने-अपने हिसाब से स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाएं। जी.एम.सी.एच. में अभी तक कोरोना पॉजीटिव और संदिग्ध मरीजों के वार्ड में काम करने वाले स्टाफ को बुलाया जा रहा था। 8  दिन काम करने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में ही क्वारंटाइन किया जा रहा है। 

 

आधे से ज्यादा स्टाफ की रिपोर्ट आई नैगेटिव
वार्ड अटैंडैंट के पॉजीटिव आने के बाद ट्रेसिंग किए 70 से ज्यादा स्टाफ को कोरोना का खतरा है। सभी को अस्पताल में रखा गया है, जबकि कुछ होम क्वारंटाइन  हैं। बुधवार को आधे से ज्यादा स्टाफ की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। कुछ दिन बाद एक बार और इनके सैंपल लिए जाएंगे। 


Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!