शहर के लोग इस साल भी रहेंगे इस सुविधा से वंचित

Edited By ,Updated: 28 Dec, 2016 02:50 AM

gmch hospital

जी.एम.सी.एच सैक्टर 32 अस्पताल में बनने वाला मैंटल हैल्थ इंस्टीच्यूट शहर को इस वर्ष भी नहीं मिल पाएगा।

चंडीगढ़(रवि) : जी.एम.सी.एच सैक्टर 32 अस्पताल में बनने वाला मैंटल हैल्थ इंस्टीच्यूट शहर को इस वर्ष भी नहीं मिल पाएगा। कहा जा रहा था कि वर्ष 2016 के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इससे पहले इस प्रोजैक्ट को वर्ष 2015 जून में पूरा किया जाना था। 30 करोड़ के इस प्रोजैक्ट का नींव पत्थर वर्ष 2014 में रखा गया था लेकिन देरी की वजह से यह प्रोजैक्ट अब 44 करोड़ तक पहुंच गया है। 

 

मार्च तक हो सकता है पूरा :
जी.एम.सी.एच सैक्टर 32 अस्पताल के साइकैट्री विभाग के एच.ओ.डी डा. चवन ने बताया कि कंट्रक्शन का कार्य चल रहा है जो मार्च 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। 100 बैड की व्यवस्था वाले इस इंस्टीच्यूट को 40 बैड के साथ मार्च में शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इंस्टीच्यूट में बैड बढ़ाने के साथ साइकैट्री विभाग में एम.डी कोर्स के लिए भी सीट बढ़ाई जाएगी। इसके लिए संस्थान हर वर्ष 4 सीटें बढ़ाने पर विचार कर रहा है। लंबे वक्त के इलाज के लिए (6 महीने से 1 वर्ष) 100 बैड के इस संस्थान में पुरुषों के लिए व महिलाओं के अलग से यूनिट बनाए जाएंगे।

 

वहीं इसके साथ ही संस्थान में मानसिक तौर पर असंतुलित अपराधियों के लिए अलग से यूनिट का निमार्ण किया जाएगा। चंडीगढ़ व इसके आसपास के मानसिक तौर पर असंतुलित बेघर मरीजों के लिए के लिए इस संस्थान में जगह होगी जहां उनकी देखरेख हो सकेगी। 

 

हाइटैक होगा इंस्टीच्यूट :
अगले वित्तिय वर्ष तक इस संस्थान के बन जाने की उम्मीद की जा रही है। पेशैंट केयर के साथ-साथ यहां मरीजों के मनोरंजन के लिए भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए बाहर खेलने के लिए उनके लिए व्यवस्था होगी। ताकि सिर्फ चारदिवारी तक ही यह मरीज सीमित न रहें। मरीजों के लिए डाक्टर्स के साथ साथ योगथैरेपिस्ट, मनोचिकत्सक के साथ-साथ कई तरह के इंस्ट्रक्चर यहां मौजदू रहेंगे। जो इलाज के साथ ही उनके व्यक्तिव में भी बदलाव का काम करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!