Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Dec, 2019 12:39 PM
मोहाली गोल्फ रेंज में सैकेंड एम.जी.आर. गोल्फ कप चैम्पियनशिप का अयोजन किया गया।
चंडीगढ़(लल्लन) : मोहाली गोल्फ रेंज में सैकेंड एम.जी.आर. गोल्फ कप चैम्पियनशिप का अयोजन किया गया। इस चैम्पियनशिप में 100 से अधिक खिलाडिय़ों तथा मैंबर्स ने हिस्सा लिया। अर्जुना अवार्डी हरमीत काहलों ने बताया कि इस टूर्नामैंट मे 3-79 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। महिला वर्ग में सबसे अधिक आयु की अमरजीत कौर तथा पुरुषों के में वर्ग डॉ.एस.एस. सोढ़ी व पाल सिंह ने भाग लिया।
वहीं, इस प्रतियोगिता में मोहाली व चंडीगढ़ के तकरीबन 10 स्कूलों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। मोहाली गोल्फ रेंज के युवराज हारा, मोहूल ढींगरा व आदित्य खिताब जीतने में सफल रहे। वहीं, 3 साल के आयु वर्ग में निहाल ने खिताब जीता।
- कैटेगरी ‘ई’ में रबाब काहलों पहले और इशनूर दूसरे स्थान पर रही।
- कैटेगरी ’बी’ में मेहर निज्जर पहले स्थान पर रहे। जान्या को दूसरा स्थान मिला।
- 18-50 महिला वर्ग में डॉ.अकल काला ने पहला स्थान, मिनाज मल्हान दूसरा स्थान पर रहे।
- 50-65 वूमन कैटेगरी में जगजीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया।
- 65-75 आयु वर्ग में अमरजीत कौर ने पहला स्थान पर रही।
- पुरुषों के 18-50 आयु वर्ग में मनु बहुगुणा ने पहला स्थान हासिल किया।
- पुरुषों के 50-65 आयु वर्ग में पीयूष पहले स्थान पर रहे।
- लड़कियों के जूनियर आयु वर्ग में गुलमयरह उप्पल ने पहला स्थान, गैरत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- कैटेगरी ‘ए’ में विल्बर ने पहला स्थान हासिल किया।
- स्टाफ कम्पटीशन में धर्मेंद्र ने पहला व जीवनजीत दूसरे स्थान पर रहे। इंटर स्कूल मुकाबलों में विवेक स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।