Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Sep, 2019 03:38 PM
चंडीगढ़ में वर्ष 1956 से शुरू हुई गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस 30 सितम्बर को बंद होने जा रही है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद 30 सितम्बर को इस 66 वर्षों पुरानी प्रैस पर ताला लगाया जा रहा है।
चंडीगढ़(भगवत) : चंडीगढ़ में वर्ष 1956 से शुरू हुई गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस 30 सितम्बर को बंद होने जा रही है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद 30 सितम्बर को इस 66 वर्षों पुरानी प्रैस पर ताला लगाया जा रहा है।
प्रेस में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उनसे उनका घर छीन रहा है और अब वह कहां जाएं। उन्होंने इसे तुगलकी फरमान बताया है। प्रशासन ने उन्हें अन्य विभागों में भेजे जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि इस समय गवर्नमेंट प्रैस में 300 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस प्रेस को लाहौर के बाद शिमला और शिमला के बाद इसे चंडीगढ़ में शिफ्ट किया गया था।