रेलवे अंडर पास और ओवरब्रिज का गुप्ता ने किया निरीक्षण

Edited By Ajesh K Dharwal,Updated: 27 Nov, 2021 02:09 PM

gupta inspected railway underpass and overbridge

गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के विकास के लिए यह मुख्य प्रोजैक्ट

पंचकूला, (मुकेश): हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सैक्टर-19 में निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उनके साथ मेयर कुलभूषण गोयल और नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह, पी.डब्ल्यू.डी. के चीफ इंजीनियर बलराज सिंह उपस्थित थे।
 गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के विकास के लिए यह मुख्य प्रोजैक्ट है। कोविड महामारी के कारण इस ब्रिज में लगभग डेढ़ साल की देरी हुई है। इस ब्रिज में रेलवे, पी.डब्ल्यू.डी., एच.एस.वी.पी. और नगर निगम विभाग मिलकर काम कर रहा है।


 उन्होंने बताया कि नगर निगम पुल के लिए अपनी जमीन पर पानी की निकासी के लिए ड्रैनेज बनाएगा। हिरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे अंडर ब्रिज पर 31 जनवरी 2022 से लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा और रेलवे ओवरब्रिज पर 15 मार्च 2022 को सुचारू रूप से लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!