हरियाणा के 2 ए.एस.आई. दोषी करार, सजा आज

Edited By bhavita joshi,Updated: 15 Feb, 2019 10:57 AM

haryana s 2 asi conviction conviction today

धोखाधड़ी केस को रफा-दफा करने के बदले में रिश्वत मांगने के केस में जिला अदालत ने हरियाणा पुलिस के ए.एस.आई. जगदीश राम और जतिंद्र कुमार को दोषी करार दिया है।

चंडीगढ़(संदीप): धोखाधड़ी केस को रफा-दफा करने के बदले में रिश्वत मांगने के केस में जिला अदालत ने हरियाणा पुलिस के ए.एस.आई. जगदीश राम और जतिंद्र कुमार को दोषी करार दिया है। शुक्रवार को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। वर्ष 2013 में विजीलैंस ने दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। विजीलैंस ने जगदीश राम को 14 मई, 2013 को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था। इससे पहले शिकायतकर्त्ता उन्हें 5 लाख रुपए दे चुका था। जगदीश ने खुलासा किया था कि उसने कैथल सी.आई.ए. के ए.एस.आई. जतिंद्र कुमार और वहां के एक इंस्पैक्टर के कहने पर रिश्वत मांगी थी। 

लेजर वैली के पास ट्रैप लगाकर दबोचा था
मौलीजागरां निवासी गुरमीत सिंह ने विजीलैंस में शिकायत दी थी कि हरियाणा सी.एम. निवास की सिक्योरिटी में तैनात ए.एस.आई. जगदीश राम, कैथल सी.आई.ए. के ए.एस.आई. जतिंद्र कुमार और एक इंस्पैक्टर उसके खिलाफ कैथल में दर्ज धोखाधड़ी के केस को रफा-दफा करने के लिए उससे 13 लाख की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी वह उन्हें 5 लाख रुपए दे चुका है। 14 मई, 2013 को 2 बजे वह उन्हें रिश्वत के 1 लाख रुपए देने जाएगा। विजीलैंस की टीम ने सैक्टर-10 लेजर वैली के समीप ट्रैप लगाकर जगदीश राम को रिश्वत के 1 लाख रुपए लेते रंगेहाथ दबोच लिया। जांच के आधार पर ही विजीलैंस ने अन्य की गिरफ्तारी की थी।

दोस्त ने ही करवाया था शिकायतकर्त्ता पर धोखाधड़ी का केस
शिकायतकर्त्ता  गुरमीत सिंह टैक्सी सर्विस का काम करता था। उसने मनीमाजरा एन.ए.सी. में अपने साथी गुरप्यार सिंह के साथ दफ्तर खोला था। गुरप्यार इमिग्रेशन का काम करता था। कुछ समय बाद गुरप्यार लोगों से ठगी कर फरार हो गया था। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग जब दफ्तर में पैसे लेने आए तो गुरमीत ने उन्हें बताया कि पैसे इमिग्रेशन के काम करने वाले गुरप्यार ने ठगे हैं। उसने कैथल में गुरप्यार के घर का पता उन लोगों को दे दिया। जब लोग गुरप्यार के घर पहुंचे तो गुरप्यार ने कैथल में गुरमीत के खिलाफ पैसों की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया था। केस की जांच का जिम्मा कैथल सी.आई.ए. को दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!