1 अप्रैल से हरियाणा प्रदेश होगा मिट्टी के तेल से मुक्त : लतिका शर्मा

Edited By ,Updated: 27 Oct, 2016 12:24 PM

haryana will be free of kerosene

नि:शुल्क गैस कनैक्शन योजना के तहत हरियाणा प्रदेश मिट्टी के तेल से 1 अप्रैल, 2017 से पूर्ण रूप से मुक्त होगा और एक नवम्बर-2016 से आठ जिले अंबाला, गुरुग्राम, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, पंचकूला व यमुनानगर मिट्टी के तेल से मुक्त होंगे।

पंचकूला(मुकेश) : नि:शुल्क गैस कनैक्शन योजना के तहत हरियाणा प्रदेश मिट्टी के तेल से 1 अप्रैल, 2017 से पूर्ण रूप से मुक्त होगा और एक नवम्बर-2016 से आठ जिले अंबाला, गुरुग्राम, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, पंचकूला व यमुनानगर मिट्टी के तेल से मुक्त होंगे। कालका की विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश में नि:शुल्क गैस कनैक्शन योजना चलाई जा रही है। 


इसके तहत ग्रहणियों को खाना बनाते समय धुआं रहित स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु सरकार ने निर्णय लिया है कि बी.पी.एल. सूची के वे सभी परिवार जो उच्चवला योजना के अंतर्गत गैस कनैक्शन के पात्र नहीं हैं, या जिनके पास पहले कोई गैस कनैक्शन नहीं है और जो राशन कार्ड पर मिट्टी का तेल लेते हैं या नहीं लेते हैं, उन परिवारों को सरकार की सहायता से गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसका 1600 रुपए प्रति गैस कनैक्शन राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 


लतिका शर्मा ने बताया कि इन आठ जिलों में बी.पी.एल. परिवार तुरंत राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार 31 अक्तूबर,  2016 तक अपने निकटतम एल.पी.जी. डीलर से गैस कनैक्शन प्रापत कर सकते हैं अन्यथा एक नवंबर 2016 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत दिए जा रहे मिट्टी के तेल की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी तथा शेष 13 जिलो में भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, नूंह, पलवल, रिवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत को भी एक अप्रैल 2017 से मिट्टी के तेल से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों के बी.पी.एल. परिवार तुरंत राज्य सरकार की नीति अनुसार 31 मार्च 2017 तक अपने निकटतम एलपीजी डीलर से गैस कनैक्शन प्रापत कर सकते हैं। एक अप्रैल 2017 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिए जा रहे मिट्टी के तेल की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। 
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!