धुंध का असर : 4 फ्लाइट्स रद्द, 7 लेट

Edited By pooja verma,Updated: 31 Dec, 2019 12:30 PM

hazard effect 4 flights canceled 7 late

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और धुंध का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।

चंडीगढ़ (लल्लन): उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और धुंध का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द रही, जबकि 7 फ्लाइट्स अपने तय समय से 3 घंटे से भी अधिक लेट रही। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस भी अपने तय समय से 30 मिनट लेट रही। पाटलीपुत्र, बांद्रा और सद्भावना एक्सप्रैस 2-3 घंटे विलम्ब से चंडीगढ़ पहुंची। दिल्ली जाने वाली गो एयर की फ्लाइट, एयर इंडिया की चंडीगढ़-धर्मशाला, एयर एशिया की दिल्ली-चंडीगढ़ और इंडिगो की फ्लाइट संख्या 966 दिल्ली-चंडीगढ़ रद्द रही। 

 

एयर एशिया की दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट तय समय से 5 घंटे लेट आई। विस्तारा की दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट 3 घंटे, इंडिगो की बैंगलूरू-चंडीगढ़ 3 घंटे, इंडिगो की बैंगलूरू-चंडीगढ़ की फ्लाइट 2.30 घंटे लेट, गो एयर अहमदाबाद-चंडीगढ़ की फ्लाइट 1 घंटे लेट और एयर एशिया की बैंगलूरू-चंडीगढ़ की फ्लाइट 1 घंटे लेट लैंड हुई। एयर इंडिया की मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट 2.30 घंटे लेट रही। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!