HCS पेपर लीक मामला : 2 दिन और बड़ी कांग्रेसी नेता की रिमांड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 May, 2018 08:03 AM

hcs paper leak case remand of 2 days and big congress leader

एच.सी.एस. (ज्यूडिशियल) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी नेता सुनील का 2 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद एस.आई.टी. ने उसे फिर अदालत में पेश किया।

चंडीगढ़ (संदीप): एच.सी.एस. (ज्यूडिशियल) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी नेता सुनील का 2 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद एस.आई.टी. ने उसे फिर अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद सुनील को और 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

 

रिमांड के दौरान पुलिस जांच में सामने आया है की सुनील ने राजस्थान के दो युवकों को 20-20 लाख रुपए में पेपर लीक करवाया था। मामले में सुनीता के भाई की भी भूमिका सामने आ रही है। 

 

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है। एक अन्य आरोपी आयुषी के पिता की भी पुलिस तलाश कर रही है। वीरवार को एस.आई.टी. ने कांग्रेसी नेता सुनील का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे पुन: जिला अदालत में पेश करते हुए उसके और 3 दिन के रिमांड की मांग की। 

 

पुलिस ने दलील दी कि पांचों आरोपियों की बुड़ैल जेल में आमने-सामने बैठाकर पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं। अब अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सुनील को दिल्ली और राजस्थान लेकर जाना है। 

 

सुनीता ने पेपर, आंसरशीट और उससे जुड़े सभी दस्तावेज पेपर के बाद सुनील के पास रखवा दिए थे। बचाव पक्ष ने पुलिस की दलीलों का विरोध करते हुए पुलिस रिमांड का विरोध किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!