ब्रिटिश शासन काल में बना स्वास्थ्य केन्द्र 90 वर्ष बाद भी नहीं हुआ अपग्रेड

Edited By ,Updated: 29 Mar, 2017 11:23 AM

health center

ब्रिटिश शासन काल में स्थापित किया गया देश का प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी.एच.सी.) पिंजौर 90 वर्ष बाद भी स्वयं अपग्रेड होने की बाट जोह रहा है।

पिंजौर(तरसेम) : ब्रिटिश शासन काल में स्थापित किया गया देश का प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी.एच.सी.) पिंजौर 90 वर्ष बाद भी स्वयं अपग्रेड होने की बाट जोह रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग वैसे तो लोगों के लिए अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का दम भरता है लेकिन पिंजौर जैसे पहाड़ी क्षेत्र में लाखों लोगों की अनदेखी की जा रही है। 

 

गुलाम देश में अंग्रेजों ने भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सन् 1921 में देश में दो पी. एच.सी. स्थापित किए थे, जिसमें से पिंजौर का पी.एच.सी. भी शामिल है। देश की आजादी के बाद हरियाणा सरकार ने पी.एच.सी. का दर्जा बढ़ाया लेकिन सन् 1977 के बाद पिंजौर पी.एच.सी. को कालका तबदील कर दिया था और तभी से पिंजौर का स्वास्थ्य केंद्र अब अपग्रेड होने की वाट जो रहा है। 

 

सब-सैंटरों में एक पुरुष और महिला बहुद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की जाती है और गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए डिलीवरी हट भी स्थापित भी किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि पी.एच.सी. को अपग्रेड करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जहां तक पिंजौर में एक्सरे  मशीन उपलब्ध करवाने की बात है तो इस बारे में प्रस्ताव आने पर विचार किया जाएगा। 

 

पूर्व डिप्टी सी.एम. ने की थी अपग्रेड करने की सिफारिश :
उधर, पूर्व मार्कीट कमेटी चैयरमैन व समाज सेवक एडवोकेट विजय बंसल ने पूर्व में रहे उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से मांग कर पिंजौर और कालका दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने की सिफारिशें की गई थी। तब विभाग ने भी इस मामले में कुछ फाइलें आगे सरकाई थीं, लेकिन बाद में मामला ठंडे वस्ते में डाल दिया गया। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!