स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, बेइलाज लौटे मरीज

Edited By pooja verma,Updated: 20 Aug, 2019 02:09 PM

health workers on strike patients returned without treatment

चंडीगढ़ एन.एच.आर.एम. इम्प्लाइज यूनियन ने सोमवार को प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

चंडीगढ़ (साजन) : चंडीगढ़ एन.एच.आर.एम. इम्प्लाइज यूनियन ने सोमवार को प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यूनियन के विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने विभाग में तैनात कर्मचारियों को पूर्ण रूप से काम बंद करने का आदेश दिया और इसके बाद तमाम स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गई जिससे मरीजों को जी.एम.एस.एच.-16, मनीमाजरा, सिविल अस्पताल 22 और 45 के अस्पतालों में खूब दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

 

कर्मचारियों की दलील थी कि विभाग ने हमारी वास्तविक मांगों पर कभी संजीदगी से ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते अंतत: हड़ताल पर जाना पड़ा। विरोध में सभी एन.एच. कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें चिकित्सा अधिकारी, महिला चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, ए.एन.एम. शामिल हैं। फार्मासिस्ट, डी.ई.ओ., काउंसलर, हैल्पर्स और अन्य कर्मचारी जो कि जी.एम.सी.एच.-16, सिविल अस्पताल 22, 45, मनीमाजरा और अन्य संबद्ध सेवाओं में तैनात हैं भी इस दौरान हड़ताल में शामिल रहे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!