हैरोइन व ड्रग मनी बरामद : दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Edited By bhavita joshi,Updated: 02 Jun, 2019 11:21 AM

heroin and drug money recovered

स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने दो महिलाओं सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से 2 किलोग्राम 2 सौ ग्राम हैरोइन तथा दो लाख रुपए ड्रग मनी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

मोहाली(कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने दो महिलाओं सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से 2 किलोग्राम 2 सौ ग्राम हैरोइन तथा दो लाख रुपए ड्रग मनी बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में केवल कृष्ण निवासी मोगा, पूनम राणी निवासी लुधियाना तथा पायल निवासी लुधियाना बताए जाते हैं।

आरोपियों में महिला पायल का पति संजीव कुमार उर्फ सन्नी फरार है। उन्हें एस.टी.एफ. की लुधियाना की टीम ने गिरफ्तार किया था तथा आरोपियों के खिलाफ मोहाली स्थित एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। प्राप्त जानकारी मुताबिक एस.टी.एफ. ने गिल्ल रोड़ लुधियाना पर नाकेबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सूचना के अधार पर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि संजीव कुमार फरार होने में कामयाब हो गया। 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जिस दौरान अदालत ने तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब चौथे आरोपी संजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे हैरोइन कहां से खरीद कर लाते थे। पुलिस को उनसे और खुलासे होने की संभावना है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!