Edited By pooja verma,Updated: 07 Nov, 2019 10:31 AM
ओमैक्स में खाना खाने जा रहे कार सवार तीन युवकों की तेज रफ्तार गाड़ी खुड्डा लाहौरा पुल पर मंगलवार रात खंभे से टकरा गई।
चंडीगढ़ (सुशील): ओमैक्स में खाना खाने जा रहे कार सवार तीन युवकों की तेज रफ्तार गाड़ी खुड्डा लाहौरा पुल पर मंगलवार रात खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और जी.एम.एस.एच.-16 में दाखिल करवाया।
हालत गंभीर होने पर हरियाणा निवासी गौरव कटारिया और चन्ना को डाक्टरों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने गौरव कटारिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं चन्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। सारंगपुर थाना पुलिस ने जी.एम.एस.एच.-16 में दाखिल रिषभ के बयान दर्ज कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस मामले की जाँच करने में लगी हुई है।
टक्कर के साथ हुआ जोरदार धमाका
सारंगपुर थाना पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी गौरव कटारिया, चन्ना और रिषभ मोहाली के होटल में काम करते हैं। मंगलवार रात तीनों गाड़ी में मोहाली से चंडीगढ़ होते हुए ओमैक्स में खाना खाने जा रहे थे। गाड़ी गौरव कटारिया चला रहा था, जबकि चन्ना साइड वाली और रिषभ पीछे वाली सीट पर बैठा था।
गाड़ी जब खुड्डा लाहौरा पुल के पास पहुंची तो अचानक खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही जोरधार धमाका हुआ। हादसे के बाद राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. और सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने हरियाणा निवासी गौरव कटारिया को मृत घोषित कर दिया।