मोहाली सिविल अस्पताल में शुरू हुआ हिप ट्रांसप्लांट

Edited By pooja verma,Updated: 13 Jun, 2019 12:24 PM

hip transplant started in mohali civil hospital

सिविल अस्पताल में फेज-6 जहां पर पूरे पंजाब में सबसे पहले घुटनों का आप्रेशन शुरू किया गया था। वहीं अब कूल्हा बदलने का आप्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।

मोहाली (विनोद): सिविल अस्पताल में फेज-6 जहां पर पूरे पंजाब में सबसे पहले घुटनों का आप्रेशन शुरू किया गया था। वहीं अब कूल्हा बदलने का आप्रेशन भी शुरू कर दिया गया है। 

 

कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्वू को स्वास्थ्य मिनिस्टर का चार्ज मिले अभी कुछ दिन ही बीते हैं कि आमजन को बड़ा तोहफा मिल गया है। सिविल अस्पताल में एक महिला का पहला कुल्हा बदलने का सफल आप्रेशन किया गया है। यह आप्रेशन सीनियर डाक्टर संजीव कंबोज ने किया। 

 

अब लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में ज्यादा पैसे देकर आप्रेशन नहीं करवाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार सन्नी इन्कलेव की रहने वाली अमरजोत कौर काफी लंबे समय ये गठिया की बीमारी से झूझ रही थी। 

 

 साथ ही कुल्हे की वजह से वह चलने-फिरने में लाचार थी, जिसके बाद उसे किसी रिश्तेदार के जरिए पता चला कि सिविल अस्पताल फेज-6 में कुल्हे का आप्रेशन शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ अस्पताल में आई और उसे डाक्टरों से पता चला कि पहला मरीज आप ही है। 

 

कूल्हा बदलने के आप्रेशन में सिर्फ 1 लाख आया खर्च
डाक्टर कंबोज के मुताबिक सिविल अस्पताल में अब कुल्हा बदलना भी शुरू कर दिया गया है, इसका पूरा श्रेय पंजाब सरकार को जाता है क्योंकि उनके अस्पताल में कुल्हे के आप्रेशन करीब पर एक लाख का खर्च आता है ,

 

लेकिन अगर यही आप्रेशन किसी प्राइवेट अस्पताल में करवाया जाए तो उसमें तीन लाख के करीब खर्च आएगा। कंबोज ने कहा कि सिविल अस्पताल में यह पहला कुल्हे का आप्रेशन था जो सफल रहा। अब अन्य लोग भी अस्पताल में आकर आप्रेशन करवा सकते हैं। 

 

घुटना बदलने की शुरूआत भी यहीं से हुई थी
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में पूरे पंजाब में सबसे पहले घुटना बदलने का आप्रेशन किया गया था जो सफलता पूर्वक पूरा हुआ था और वो आप्रेशन भी डाक्टर कंबोज ने ही किया था। 

 

घुटनों के आप्रेशन में 60 से 70 हजार रूपए का खर्च आता है और अगर यहीं आप्रेशन किसी प्राइवेट अस्पातल में करवाया जाए तो वहां पर दो लाख के करीब का खर्च आता है। डाक्टर कंबोज ने कहा कि अब तक 30 लोगों का घुटनों का आप्रेशन किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!