विधानसभा का मानसून सत्र: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस ने किया दो बार वॉकआऊट

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 08 Aug, 2022 08:40 PM

home minister anil vij said  law and order is better in the state

हरियाणा विधानसभा के पहले दिन प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्ताव के स्थान पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव करने पर आपत्ति जताते हुए सदन से दो बार वॉकआऊट किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने...

चंडीगढ़,(बंसल/पांडेय): हरियाणा विधानसभा के पहले दिन प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्ताव के स्थान पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव करने पर आपत्ति जताते हुए सदन से दो बार वॉकआऊट किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इतने गंभीर विषय पर भी सत्तापक्ष चर्चा से भाग रहा है, जबकि विधायकों को धमकियां मिल रही हैं। कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने गृह मंत्री अनिल विज द्वारा कांग्रेस सरकार के समय के आपराधिक आंकड़ों की तुलना करने पर ऐतराज जताया। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा और शमशेर गोगी ने भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। वहीं, इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला और निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी आपत्ति जताई। दोनों विधायकों ने कहा कि ऐसे गंंभीर मुद्दों पर सदन में खुलकर चर्चा होनी चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर सरकार को इसका समाधान निकालकर सदन को आश्वस्त करना चाहिए। 

 


दरअसल, प्रश्नकाल के बाद प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। सबसे पहले निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का दिवाला पिटा हुआ है। हरियाणा में लगातार हो रही घटनाओं से लगता है कि प्रदेश में कानून का शासन न होकर जंगलराज चल रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम आदमी तो दूर यहां पुलिस के बड़े अफसर और जनता के वोट से चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधि तक भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश के आधा दर्जन विधायकों को मारने की धमकियां मिलना कितना गंभीर विषय है। जो जनप्रतिनिधि कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए नीतियां बनाते हैं, वे ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वे लोग प्रदेश का क्या भला करेंगे और जनता-जनार्दन इनसे क्या उम्मीद करेगी। उन्होंने कहा कि आज अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं, इसका ताजा उदाहरण हाल ही में नूंह में की गई डी.एस.पी. सुरेंद्र बिश्नोई की जघन्य हत्या की वारदात सभी के सामने है। जिस हरियाणा पुलिस के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों लोगों की सुरक्षा का भार है वे भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते होंगे, यह समझा और महसूस किया जा सकता है। 
 

 

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण और बेहतर: विज
गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विपक्ष के मुद्दे को सिरे से खारिज किया। विज ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति शंातिपूर्ण और नियंत्रण में है। प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव का माहौल बना हुआ है। सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के नागरिक शांति और सदभाव से रह रहे हैं। कानून-व्यवस्था के सभी मुद्दों को हरियाणा पुलिस द्वारा प्रभावी ढंग से और कानून अनुसार निपटाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सदन के सदस्य बहुत ही गंभीरता से इस मामले को उठाएंगे और हमने भी इस मामले को गंभीरता से ही लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!