Edited By pooja verma,Updated: 25 May, 2019 08:46 PM
सैक्टर-25 क्रिमेशन ग्राऊंड में रैनोवेट किए गए टॉयलेट ब्लॉक और हैंड वॉश स्टेशन का शनिवार को प्रिंसिपल होम सैक्रटरी अरुण कुमार गुप्ता ने उद्घाटन किया।
चंडीगढ़ (साजन): सैक्टर-25 क्रिमेशन ग्राऊंड में रैनोवेट किए गए टॉयलेट ब्लॉक और हैंड वॉश स्टेशन का शनिवार को प्रिंसिपल होम सैक्रटरी अरुण कुमार गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ निगम कमिश्नर के.के. यादव रोटरी इंटरनैशनल के पूर्व वल्र्ड प्रैजीडैंट आर.के. साबू सीनियर इंजीनियर एम.पी. शर्मा और संजय अरोड़ा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान एम.सी. कमिश्नर ने प्रोजैक्ट के बारे में बताया कि तैयार कराए गए 2 टॉयलेट ब्लॉक में से 1 महिलाओं के लिए और दूसरा पुरुषों के लिए बनाया है। टॉयलेट ब्लाक मैं 12 यूरिनल 6 बाथरूम और 36 हैंड वॉश लगाए गए हैं। चंडीगढ़ रोटरी क्लब की ओर से जुलाई 2018 में चालीस लाख रुपए की लागत के साथ प्रोजैक्ट पूरा हुआ है।