Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Jan, 2019 03:31 PM
शहर के इकलौते सरकारी अस्पताल जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 जहाँ पर मरीज और उनके तीमारदार उपचार के लिए आते है
चंडीगढ़(कुलदीप) : अगर आप परांठे और समोसे खाने के शौकीन हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप इनसे नफरत करने लगेंगे। यह खबर देख कर आपका परांठों और समौसों से मन भर जाएगा। यह स्पेशल परांठा और समोसा आपको शहर के इकलौते सरकारी अस्पताल जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 अस्पताल की कैंटीन में मिलेगा।
इस कैंटीन में बनने वाले यह समोसे और परांठें इसलिए खास हैं क्योंकि इनमें पड़ने वाले आलू को बड़े ही गंदे तरीके से तैयार किया जाता है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कैंटीन का एक कारिंदा बहुत ही गंदे तरीके से पैरों से गूंथ रहा है। यह वही आलूओं की पिट्ठी है जो समोसों और पराठों में डाली जाती है। इस आलूओं की पिट्ठी को कारिंदा जूते पहनकर गूंथ रहा है।
बता दें कि इस सरकारी अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदार उपचार के लिए आते है लेकिन यहाँ पर बनी कैंटीन मरीजों और उनके तीमारदारों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। यह कैंटीन जी.एम.एस.एच.-16 में डायरेक्टर हेल्थ के कमरे के ठीक नीचे है। हैरानी की बात यह है कि तीमारदारों के साथ डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ भी इसी कैंटीन से चाय के साथ समोसों और पराठों का लुफ्त उठाते हैं। बहरहाल जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 स्वास्थ्य विभाग की टीम क्या कड़ा रूख अपनाती है।