वार्डबंदी को लेकर प्रशासन कल जारी कर सकता है नोटीफिकेशन

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 05 Dec, 2020 08:41 PM

how many seats will be elected by the municipal corporation

साफ हो जाएगा कि अगला चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव किसनी सीटों पर होगा

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन सोमवार को वार्डबंदी को लेकर ड्राफ्ट नोटीफिकेशन जारी कर सकता है, जिससे ये साफ हो जाएगा कि अगला चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव किसनी सीटों पर होगा। नोटीफिकेशन जारी करके प्रशासन द्वारा इस पर लोगों के सुझाव व आपत्तियां मांगी जाएंगी।

 

सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव के अनुसार 6 वार्ड बढ़ाए जा सकते हैं। वार्डबंदी को लेकर एक दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में डी.सी. ऑफिस की तरफ से तैयार किए गए खाके को प्रशासन ने देखा। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अपनी सहमति जता दी है। इसके बाद अब सोमवार को प्रशासन द्वारा वार्डबंदी को लेकर ड्राफ्ट नोटीफिकेशन जारी कर दी जाएगी। प्रशासन 6 नए वार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। 


6 नए वार्ड बढ़ाए जा सकते हैं 
इस संबंध में प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया वार्डबंदी को लेकर यू.टी. प्रशासक के साथ चर्चा हुई है। सोमवार को संभवत: ड्राफ्ट नोटीफिकेशन जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 गांवों के नगर निगम में शामिल होने की वजह से 6 नए वार्ड बढ़ाए जा सकते हैं। इसके तहत नगर निगम का अगला चुनाव 32 वार्ड पर हो सकता है। गौरतलब है कि नगर निगम के चुनाव अगले वर्ष सितम्बर, अक्तूबर माह में होने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले शहर की वार्डबंदी सेंसस 2001 के बेस पर 2006 में हुई थी। 2015 में भी वार्डबंदी करने का फैसला हुआ था। डी.सी. ऑफिस ने 33 वार्ड का खाका भी तैयार कर लिया था लेकिन 13 गांव निगम में शामिल नहीं किए जाने के विरोध के चलते यह प्लानिंग सिरे नहीं चढ़ पाई थी। इसके अतिरिक्त उस दौरान समय कम रहने और सैक्टरवाइज सेंसस का रिकॉर्ड मुहैया नहीं होने के चलते भी ये काम नहीं हो पाया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!