Edited By Priyanka rana,Updated: 18 Mar, 2020 12:44 PM
सरकार द्वारा 2015 में निकाली गई अध्यापकों की भर्ती में पी.जी.टी. संस्कृत का अंतिम परिणाम 1 जनवरी 2019 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा घोषित कर दिया था
पंचकूला(आशीष) : सरकार द्वारा 2015 में निकाली गई अध्यापकों की भर्ती में पी.जी.टी. संस्कृत का अंतिम परिणाम 1 जनवरी 2019 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा घोषित कर दिया था परन्तु सरकार ने अभी तक इन चयनित अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए हैं। चयनित पी.जी.टी. संस्कृत अध्यापक संघ के बैनर तले नियुक्ति न होने के कारण तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा है।
पी.जी.टी. संस्कृत की चयनित महिलाएं मंगलवार को बच्चों को साथ लेकर आमरण अनशन स्थल पर पहुंची। वहीं संघ ने निर्णय लिया है कि जब तक नियुक्ति नहीं हो जाती अनशन जारी रहेगा। चयनित पी.जी.टी. संस्कृत अध्यापक के प्रधान नरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रत्येक दिन हवन किया जाता है। आमरण अनशन पर बैठी महिला अध्यापक को हलका बुखार और बी.पी. कम पाया गया था। सैक्टर-6 सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम चैक करने पहुंची थी।