Edited By Priyanka rana,Updated: 30 Dec, 2019 09:34 AM
न्यू चंडीगढ़ के गांव पलनपुर में एक बहू से उसके पति सास व देवर ने पहले मारपीट की फिर उसे दूध में जहर मिलाकर जबरदस्ती पिला दिया। महिला को जी.एम.एस.एच.-16 में एडमिट करवाया गया है।
नयागांव(मुनीष) : न्यू चंडीगढ़ के गांव पलनपुर में एक बहू से उसके पति सास व देवर ने पहले मारपीट की फिर उसे दूध में जहर मिलाकर जबरदस्ती पिला दिया। महिला को जी.एम.एस.एच.-16 में एडमिट करवाया गया है।
पीड़ित महिला पूजा ने बताया उसका विवाह 2018 में हुआ है। उसके एक बच्चा है। पति, सास और देवर अक्सर उससे मारपीट करते थे और उसे दहेज लाने के लिए कहा करते थे। 26 दिसम्बर को पति ने पहले मारपीट की फिर उसे दूध में जहर मिलाकर पिलाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसको जबरदस्ती दूध पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई।
जब उसकी आंख खुली तो वह सैक्टर-16 अस्पताल में पड़ी थी। उसकी चाची ने उसे बताया कि उसका देवर उसे यहां दाखिल करवा गया था। केस इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया पूजा के बयानों पर पति गुरवंत सिंह, सास सोमादेवी और देवर मदनलाल निवासी गांव पालनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जा रही है।