अवैध पी.जी. संचालकों पर कड़ा एक्शन लें : बदनौर

Edited By pooja verma,Updated: 27 Feb, 2020 12:10 PM

illegal pg take tough action on operators badnaur

प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने बुधवार को यू.टी. सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों में चल रहे कामों का जायजा लिया और इस दौरान शहर में चल रहे अवैध पी.जी. के मामले में सलाहकार मनोज परिदा से पूरी रिपोर्ट ली।

चंडीगढ़ (साजन): प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने बुधवार को यू.टी. सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों में चल रहे कामों का जायजा लिया और इस दौरान शहर में चल रहे अवैध पी.जी. के मामले में सलाहकार मनोज परिदा से पूरी रिपोर्ट ली। 

 

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि शहर में चल रह अवैध पी.जी. मालिकों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। प्रशासक ने सैक्टर-32 के पी.जी. में मारी गई तीन छात्राओं के निधन पर दुख जताया और अधिकारियों को कहा कि वह अवैध पी.जी. मालिकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लें।

 

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी पी.जी. के लिए फायर क्लीयरैंस अनिवार्य होनी चाहिए। शहर में अवैध रूप से चल रहे पी.जी. संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि पुलिस की तरफ से भी इन पी.जी. की रैगुलर तौर पर चैकिंग की जानी चाहिए। प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने इलैक्ट्रिसिटी टैरिफ पर शहरवासियों के सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित करने को कहा। 


 

लोगों से सुझाव व आपत्तियां भी मांगें
एडवाइजर को आदेश दिए कि वह लोगों के सुझाव व आपत्तियां लेकर भेजें ताकि पॉलिसी में जरूरत अनुसार बदलाव किया जा सके। इसके अलावा प्रशासक ने अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स केकामों में हो रही देरी को लेकर भी अधिकारियों से पूछा। उन्होंने आदेश दिए हैं कि इंदिरा होलीडे होम, अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज वकन्वैंशन सैंटर के काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 

 

उसके अलावा उन्होंने एजुकेशन सैक्रेटरी को आदेश दिए कि वह शहर के सभी स्कूलों में एक सर्वे करें और फिर एक प्रैजैंटेशन तैयार करें कि शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह के कदम उठाए गए हैं और किन कदमों को उठाने की जरूरत है।

 

सिर्फ 23 रजिस्टर्ड 
12 सैक्टरों में सिर्फ 23 पी.जी. ही रजिस्टर्ड हैं, जबकि इनमें से एक सैक्टर की ही बात की जाए तो सैंकड़ों चल रहे हैं। सैक्टर-11, 15, 21, 22, 27, 28, 34, 35, 36, 37, 40 व 46 में ये पी.जी. रजिस्टर्ड हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!