प्रशासन की अनदेखी से कई जगह पर लगे अवैध साइन बोर्ड, फ्लैक्स और बैनर्स

Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Oct, 2019 10:06 AM

illegal sign boards flax and banners installed at many places

शहर में जगह-जगह कंपनियों और दुकानदारों ने अवैध तौर पर विज्ञापनों को प्रदर्शित कर डिस्पले बोर्ड, बैनर और होर्डिंग्स लगा रखे हैं।

चंडीगढ़(साजन) : शहर में जगह-जगह कंपनियों और दुकानदारों ने अवैध तौर पर विज्ञापनों को प्रदर्शित कर डिस्पले बोर्ड, बैनर और होर्डिंग्स लगा रखे हैं। प्रशासन इससे या तो पूरी तरह बेखबर है या फिर इन्हें अंदरखाते लगाने की अनुमति प्रदान कर रखी है। कई डिस्पले बोर्ड शहर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे जानकारी दे रहे हैं। 

हालांकि इसमें प्रशासन की अनुमति लेनी जरूरी है। प्रशासन को इससे रैवेन्यू का भी जबरदस्त नुक्सान हो रहा है। जो पैसा प्रशासन की जेब में जाना चाहिए था वह उसे इन अवैध तौर पर लगे डिस्पले बोर्डों और फ्लैक्स बैनरों से नहीं मिल रहा है। कंपनियां व दुकानदार इनके जरिए मुनाफा कमा रहे हैं। 

एडवाइजर मनोज परिदा को इसकी शिकायत भेजी है जिसमें कहा गया है कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के जिम्मे इन डिस्पले बोर्डों और फ्लैक्स बैनरों को हटाने और लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम है, उनकी कंपनियों और दुकानदारों से सांठगांठ हो रखी है। 

अगर कहीं प्रशासन की ओर से इन्हें लगाने की परमिशन भी दी गई है तो होर्डिंग के साइज और इसके लगाने के समय से समझौता कर लिया जाता है। डिस्पले बोर्ड और होर्डिंग बैनर अनुमति से कई दिन बाद तक भी लगे रहते हैं। त्यौहारों के सीजन में कई जगह धार्मिक होर्डिंग जिनका साइज भी काफी बड़ा है लगाए गए हैं।

इन जगहों पर लगे हैं ज्यादातर बोर्ड :
सैक्टर-27 के बाहर इसी तरह का बोर्ड लगा है। राम लीला ग्राउंड सैक्टर 27ए में भी ऐसा ही बोर्ड लगा है। सैक्टर-20 में भी कुछ ऐसा ही बोर्ड लगाया गया है। सैक्टर 32, 30,29 और 31 के जंक्शन पर कुछ बिल्डरों और कुछ डायग्नोस्टिक सैंटरों ने डिस्पले बोर्ड लगा रखे हैं। 

कुछ कार्यक्रमों के लेखेजोखे वाला बोर्ड भी हमेशा लगा रहता है। शिकायत में कहा गया है कि जहां कंपनियों और कार्यक्रम करने वालों को जगह मिल रही है वहां धड़ल्ले से डिस्पले बोर्ड और फ्लैक्स बैनर लगाए जा रहे हैं। कई कोचिंग अकैडमियों, मैडीकल फैसिलिटी और फिजियोथैरेपी सैंटरों के बोर्ड मिल जाएंगे। 

प्रशासन का नहीं है इस ओर ध्यान :
यू.टी. के कई हिस्सों में यह अवैध एक्टीविटी जारी है। लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। प्रशासन को अवैध तौर पर लगे ऐसे डिस्पले बोर्डों ,फ्लैक्स बैनरों से संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। 

एडवाइजर मनोज परिदा से मांग की गई है कि इन अवैध बोर्डों, बैनरों व होर्डिंग्स को तत्काल प्रभाव से संबंधित विभाग हटाएं और इनसे पैनेल्टी भी वसूला जाए। सैकेंड इनिंग एसोसिएशन ने प्रशासन से अपील की है कि तत्काल प्रभाव से अवैध तौर पर लगे इन विज्ञापनों को हटाया जाए और संपूर्ण एरिया को क्लीन किया जाए। आगे से ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!