चलती ट्रेनों में अवैध वैंडरों का कब्जा

Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Oct, 2019 11:20 AM

illegal vendors

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को खाने पीने वाली चीजों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को खाने पीने वाली चीजों पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। यात्री ने इसकी शिकायत रेल नीर कपंनी तथा रेलवे से की है। बता दें कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आने व जाने वाली ट्रेनों में अवैध वैंडरों का बोल बाला है। यात्रियों की देखरेख के लिए कोच में तैयार किए गए आर.पी.एफ. के जवान भी इन वैंडरों को रोकते नही हैं। 

हालांकि यात्रियों के कहने के बाद आर.पी.एफ. के जवान इन वैंडरों को रोकते नही हैं, बल्कि साथ ही देते हैं। वैंडरों की ओर से सफर के दौरान पानी, कोल्डड्रिंक्स, चिप्स तथा नमकीन पर 5 से 10 रुपए अधिक चार्ज वसूलते हैं। इसके साथ चाय का निर्धारित मूल्य 7 रुपए है, लेकिन वैंडरों की ओर से 10 रुपए वसूले जाते हैं। चंडीगढ़ निवासी दविंन्द्र कुमार सेठी बुधवार को चंडीगढ़ से अमृतसर गाड़ी संख्या 12412 में इंटरसिटी एक्सप्रैस में सफर कर रहे थे। 

उन्होंने कोच में सामान बेच रहे वैंडर से रेल नीर मांगा तो उसका मूल्य 20 रुपए बताया। जब उन्होंने पानी की बोतल खरीदी तो उस पर एम.आर.पी. 15 रुपए लिखा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो वैंडर ने कहा कि सिर्फ 5 रुपए ही तो अधिक ले रहे हैं। इसमें अलग-अलग अधिकारियों को भी देना होता है। इस तरह पुलिस की मदद से ऐसे वैंडर यात्रियों को लूट रहे हैं। 

आर.पी.एफ. बैठी है शांत, वैंडर लूट रहे यात्रियों को :
चंडीगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनों में स्कॉट लगाई गई हैं, जिसके अतंर्गत चंडीगढ़-अमृतसर इंटसिटी में भी फ्लाइंग स्कॉट तैयार की गई हैं। जो यात्रियों की रक्षा तथा अवैध वैंडरों को रोकने के लिए तैनात की गई हैं। लेकिन इस ट्रेन में स्कॉट होने के बाद भी अवैध वैंडरों पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अवैध वैंडरों व पुलिस के जवानों में मिलीभगत होने के कारण ट्रेनों में खुलेआम वैंडर सामान बेच रहे हैं।

रेलवे सख्त, वैंडर मस्त :
रेलवे की ओर से सख्त निर्देश दिए गए कि अवैध वैंडरों को चलती ट्रेन में सामान बेचने की परमिशन नहीं है। लेकिन बावजूद यहां से चलने वाली हर ट्रेन में अवैध वैंडरों का कब्जा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!