बोलैरो की चपेट में आने से एक्टिवा सवार नाबालिग की मौत, बहन गंभीर

Edited By pooja verma,Updated: 17 Apr, 2019 01:17 PM

in a accident one minor dead and one injured

मोहाली इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 में बलैरो जीप की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक युवती के घायल होने और उसके पीछे बैठे करीब 16 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा प्रकाश बहादुर इंडस्ट्रीयल एरिया में अपनी मां के साथ रहता था। मृतक बच्चे की मां नेपाली...

मोहाली (कुलदीप): मोहाली इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 में बलैरो जीप की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक युवती के घायल होने और उसके पीछे बैठे करीब 16 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा प्रकाश बहादुर इंडस्ट्रीयल एरिया में अपनी मां के साथ रहता था। मृतक बच्चे की मां नेपाली है जो मोहाली में किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करती है। 

 

जानकारी के अनुसार  प्रकाश बहादुर और उसकी बुआ की लड़की ऊषा दोनों एक्टिवा पर सवार होकर इंडस्ट्रीयल एरिया में कहीं काम से जा रहे थे। एम.ओ.आई. लाइटों से पुलिस स्टेशन की ओर इंडस्ट्रीयल एरिया के मोड़ पर पीछे से आई बलैरो जीप के चालक के एकदम से जीप मोडऩे के चक्कर में एक्टिवा बलैरों की चपेट में आई और दोनों भाई-बहन नीचे गिर गए जिन्हें घायलावस्था में फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। 

 

डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया। सैक्टर-32 अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने प्रकाश बहादुर को मृतक घोषित कर दिया, जबकि डाक्टरों के मुताबिक ऊषा की हालत काफी गंभीर है।  

 

दोनों वाहन कब्जे में 
पुलिस स्टेशन फेज-1 से जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। वहीं बलैरो जीप चालक जसपाल सिंह निवासी खरड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चे के कुछ रिश्तेदारों का नेपाल से आने का इंतजार है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और लाश परिजनों को सौंप जाएगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!