स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को अंजाम देने में जुटे राजनीतिक दल

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 24 May, 2022 07:56 PM

in delhi kejriwal brainstormed with the leaders of haryana

हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है, जिसके चलते राजनीतिक दलों ने भी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा, विपक्षी दल कांग्रेस तथा जजपा ने चुनावी रणनीति के लिए बैठकें बुलाई हंै। कांग्रेस ने 26 को...

चंडीगढ़,(दीपक बंसल): हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है, जिसके चलते राजनीतिक दलों ने भी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा, विपक्षी दल कांग्रेस तथा जजपा ने चुनावी रणनीति के लिए बैठकें बुलाई हंै। कांग्रेस ने 26 को नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। भाजपा ने 27 व 28 मई को हिसार में तथा जजपा ने 25 मई को पंचकूला में बैठक बुलाई है। इनैलो तथा आम आदमी पार्टी भी इन चुनावों में ताल ठोक रही है। दिल्ली में आज आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हरियाणा के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। आप सिंबल पर यह चुनाव लडऩे जा रही है। 

 


कांग्रेस के नेताओं में संशय बना हुआ है कि निकाय चुनाव सिंबल पर लड़े जाएं या नहीं। हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा सभी विधायक, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व सी.एल.पी. लीडर, पूर्व स्पीकर व प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। इस बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे। 15 जी.आर.जी. पर होने वाली इस बैठक में सभी नेताओं से विचार-विमर्श करके चुनावी रणनीति तय की जाएगी। 

 


भाजपा की हिसार बैठक में तय की जाएगी चुनावी रणनीति 
भाजपा ने निकाय चुनावों को लेकर 27 व 28 को हिसार में 2 दिवसीय बैठक बुलाई है। हरियाणा मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कृष्णपाल गुर्जर सहित हरियाणा कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री, सभी सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में निकायों के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। 

 


नगर निकाय चुनाव को लेकर जजपा मंथन करेगी आज
जजपा ने 25 मई को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला करेंगे। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. के.सी. बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, पार्टी के मंत्रियों एवं विधायकों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इनके अलावा नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी चुनावी नगर निकाय क्षेत्रों में बनाए गए पार्टी के प्रभारी, सामान्य बॉडी के सभी जिला प्रधान व चुनावी क्षेत्र वाले हलका प्रधान, जजपा यू.एल.बी. प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्ष एवं चुनावी क्षेत्र वाले हलका अध्यक्ष आदि भी मौजूद रहेंगे। 

 


आम आदमी पार्टी पंचायत और निकाय चुनावों के लिए तैयार 
आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा का कहना है कि पार्टी पंचायत और निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी को हरियाणा में अपना चुनाव निशान झाड़ू मिल चुका है जोकि 8 नंबर पर है। आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा मामलों के प्रभारी डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं की एक बैठक बुला ली है, जिसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे तथा पार्टी यह चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। प्रत्याशियों की लिस्ट बनाकर हाईकमान को भेजेंगे। उसमें से योग्य उम्मीदवार को पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा योग्य उम्मीदवार के लिए सर्वे करवा लिया गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!