शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, लोग दिनभर रहे बेहाल

Edited By Priyanka rana,Updated: 20 Jul, 2019 10:04 AM

increased humidity

शहर में 6 जुलाई से शुरू हुआ मानसून अब कमजोर पडऩे लगा है। पिछले दो दिनों से धूप निकलने के साथ ही बारिश न होने से गर्मी एक बार फिर दस्तक देने लगी है।

चंडीगढ़(वैभव) : शहर में 6 जुलाई से शुरू हुआ मानसून अब कमजोर पडऩे लगा है। पिछले दो दिनों से धूप निकलने के साथ ही बारिश न होने से गर्मी एक बार फिर दस्तक देने लगी है। हालांकि शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब अचानक आसमान में काले बादल आने से एक बार फिर तेज बारिश के आसार बनते नजर आए लेकिन कुछ देर की बूंदाबांदी के बार फिर से धूप निकल आई। 

दोपहर के बाद उमस ने भी लोगों को बेहाल किया। उमस की वजह से लोगों को चिपचिपी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 31.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के साथ 27.4 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 2.9 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पहले वैस्टर्न डिस्टर्बैंस और मानसून दोनों एक्टिव होने के कारण लगातार बारिश हो रही थी लेकिन अब ये दोनों कमजोर पड़ गए हैं। अगले तीन दिन भी सामान्य बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में भी इजाफा होगा।  

आगे मौसम का हाल :
शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे व बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। रविवार को बारिश की भी संभावना है। 

अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस रहेगा। सोमवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!