पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में डाली अश्लील फोटो

Edited By Priyanka rana,Updated: 07 May, 2020 10:44 AM

indecent photo of whatsapp group of police officers

पुलिस अधिकारियों के एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में बुधवार को एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो डाल दी।

पंचकूला(चंदन) : पुलिस अधिकारियों के एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में बुधवार को एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो डाल दी। इसके तुरंत बाद ग्रुप एडमिन ने व्यक्ति को ग्रुप से बाहर कर दिया। दरअसल पंचकूला पुलिस के सिक्‍योरिटी ब्रांच द्वारा एक लॉकडाऊन आर डब्ल्यू.ए, के नाम के व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है। 

इसमें पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह, पंचकूला डी.सी.पी. मोहित हांडा, महिला पुलिस अधिकारी सहित कई पुलिस अधिकारी हैं। इस व्हाट्सएप्पग्रुप में पंचकूला के विभिन्न सैक्टरों कौ रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस ग्रुप में कई रिपोर्टर भी हैं।

सूचना व समस्याएं शेयर करते थे :
ग्रुप को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान पंचकूला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी देना व साथ ही रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के सहयोग से इस महामारी से लड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है। 

जिसमें समय-समय पर विभिन्न रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने-अपने सैटरों की सूचना व समस्या शेयर करते रहे हैं। बुधवार दोपहर को ग्रुप में सुरेश सिंगला ने अश्लील फोटो डाल दी। इसके कुछ समय बाद व्यक्ति ने फोटो को डिलीट कर दिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!