स्वतंत्रता दिवस : बदनौर ने नहीं की कोई नई घोषणा, सिर्फ गिनाईं पुरानी उपलब्धियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 07:47 AM

independence day

चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाले हुए वी.पी. सिंह बदनौर को पूरा एक साल हो चुका है।

चंडीगढ़(विजय) : चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाले हुए वी.पी. सिंह बदनौर को पूरा एक साल हो चुका है। प्रशासक ने परेड ग्राऊंड में अपने एक साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को इंतजार था कि प्रशासक की ओर से कई नई घोषणाएं की जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान केवल उन्हीं बातों का जिक्र हुआ जो पिछले एक साल तक हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अकाऊंटेबल और ट्रांसपैरेंट गवर्नेंस के लिए उनका मुख्य फोकस शहर के लोगों की भागीदारी पर है। 

 

प्रशासक ने कहा कि इनवैस्टर्स को सही समय पर बिजनैस शुरू करने के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम 14 जून को लांच किया गया। इससे सारी परमिशन ऑनलाइन ही मिल रही हैं। हैल्दी लाइफ स्टाइल के लिए ओपन एयर जिम के कांसैप्ट को अपनाया गया। साइकिलिंग को प्रोमोट करने के लिए 10 किलोमीटर के साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है और 80 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक अभी बनना बाकी है। 

 

ट्रांसर्पोटेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए 77 बसें रूट पर उतारी गई हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन को इंस्टॉल किया गया है जबकि पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए ऑटोमेटिक व्हीकल लोकेटिंग सिस्टम को भी बसों में इंस्टाल किया गया।

 

ये उपलब्धियां गिनाई :

-शहर के सभी हॉस्पिटल्स में आधार लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन को लागू करने के मामले में चंडीगढ़ सभी यू.टी. में पहले और राज्यों में दूसरे नंबर पर है। पहल स्कीम के तहत चंडीगढ़ 100 प्रतिशत आधार बेस्ड एल.पी.जी. गैस सब्सिडी के मामले में पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

-चंडीगढ़ ने सैंट्रल ट्रेजरी को पब्लिक फाइनैंशियल मैनेजमैंट सिस्टम के साथ एकीकृत कर दिया है। इससे लाभार्थियों को मिलने वाली राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक अकाऊंट में ट्रांसफर हो जाएगी।

-शहर में 99 प्रतिशत ट्रेडर्स गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क में माइग्रेट हो चुके हैं जोकि यू.टी./स्टेट के मामले में सबसे अधिक है। 

-7 जून को को इंस्पैक्शन के बाद शहर को ओपन डैफिकेशन फ्री मीलियन प्लस सिटी डिक्लेयर कर दिया गया है।

-अन्नपूर्णा अक्षयपात्रा योजना के तहत रोजाना 3000 फूड पैकेट्स ट्राईसिटी में बांटे जा रहे हैं। 

-रूफटॉप सोलर प्लांट्स के जरिए चंडीगढ़ अब 11.32 मेगावॉट एनर्जी जेनरेट कर रहा है।

-शहर में चौबीसों घंटे पीने के पानी की सप्लाई का काम शुरू किया जा रहा है।

 

इन्हें मिले पुरस्कार :

-मिलिट्री फोर्सिज एंड पुलिस कैटेगरी में चंडीगढ़ पुलिस आई.आर.बी. (फीमेल) ने पहला, चंडीगढ़ पुलिस आई.आर.बी. (मेल) ने दूसरा और चंडीगढ़ पुलिस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

-एन.सी.सी. कंटिजेंट कैटेगरी में एन.सी.सी. एयर विंग को पहला, एन.सी.सी. नेवल विंग को दूसरा और एन.सी.सी. आर्मी विंग (ब्वायज) को तीसरा स्थान मिला।

-होम गार्ड/फायर ब्रिगेड/सिविल डिफेंस कैटैगरी में चंडीगढ़ होम गार्ड सिविल डिफेंस की टीम को पहला, चंडीगढ़ होम गार्ड को दूसरा और चंडीगढ़ फायर सर्विसिज को तीसरा स्थान मिला। 

 

19 लोगों को दिए प्रशस्ति पत्र :
पब्लिक सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, सोशल सर्विस और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए प्रशासन की ओर से 19 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 13 पुलिसकर्मियों को एडमिनिस्ट्रेटर्स पुलिस मैडल देकर भी सम्मानित किया गया। जबकि 3 पुलिसकर्मियों को प्रैजीडेंट मैडल दिया गया। इस मौके पर इंडियन एयर फोर्स की टीम की ओर से ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। एयर वारियर ड्रिल टीम ने इंडियन एयर फोर्स की छवि को प्रस्तुत किया। चंडीगढ़ पुलिस ने ओवर ऑल ट्रॉफी हासिल की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!