अरुण सूद ने आजाद उम्मीदवार को भाजपा ज्वाइन करवाई

Edited By pooja verma,Updated: 06 Feb, 2020 12:05 PM

independent candidate join bjp arun sood

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशअध्यक्ष अरुण सूद द्वारा प्रजापति युवा समाज के महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती प्रजापति को भाजपा में लाने और नामांकन वापस लेने के बाद से अरविंद केजरीवाल को करारा झटका लगा है।

चंडीगढ़ (राय): भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशअध्यक्ष अरुण सूद द्वारा प्रजापति युवा समाज के महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती प्रजापति को भाजपा में लाने और नामांकन वापस लेने के बाद से अरविंद केजरीवाल को करारा झटका लगा है। पंत नगर स्थित दिल्ली कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता  के दौरान केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरती प्रजापति को विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता प्रदान की। 

 

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और सह प्रभारी तरुण चुघ उपस्थित थे। वहीं चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित पाटी के उप महापौर जगतार सिंह जग्गा, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया इंचार्ज रविंद्र पठानिया, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गोयल पूर्व जिलाध्यक्ष हुकुम चंद मौजूद थे।

 

आरती ने नामांकन भी लिया वापस 
गौरतलब है कि आरती प्रजापति ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा था जिसको उन्होंने भाजपा में आने के बाद वापस लिया। सूद ने बताया कि प्रजापति समाज के लाखों अनुयायी दिल्ली की 70 विधानसभाओं में मतदाता हैं। अकेले नई दिल्ली विधानसभा में हजारों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग जुड़े हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!