26 अक्तूबर से उड़ान भरेगी इंडिगो की चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट

Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Oct, 2019 09:35 AM

indigo s chandigarh ahmedabad flight will take off from 26 october

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से गोएयर की ओर से चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू करने के बाद ही दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने भी अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से गोएयर की ओर से चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू करने के बाद ही दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने भी अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इंडिगो की चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट 26 अक्तूबर से उड़ान भरेगी। 

फेयर करीब 10 हजार रुपए होगा। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस कुमार ने बताया कि इंडिगो की ओर से चंडीगढ़-अहमदाबाद की फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। वहीं, गोएयर एयरलाइंस की चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट की शुरूआत शनिवार को कर दी गई है। 

सफर 1 घंटे 45 मिनट का :
अहमदाबाद-चंडीगढ़ का सफर सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट का होगा। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट अहमदाबाद से 13.55 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 17.40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट चंडीगढ़ से 18.40 बजे उड़ान भरेगी और 20.45 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। बेस प्राइस करीब 5 हजार रुपए से शुरू होगा। 

वहीं, गोएयर की अहमदाबाद से फ्लाइट रात 8.10 बजे उड़ेगी और रात 10.10 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। रात को यह फ्लाइट 10:50 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ेगी और 12:20 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन इस फ्लाइट में 150 यात्रियों ने सफर किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!