नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में कांग्रेसी कर रहे झूठा प्रचार : इंद्रेश कुमार

Edited By Priyanka rana,Updated: 16 Feb, 2020 12:17 PM

indresh kumar

आर.एस.एस. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में कांग्रेस सहित समूह विरोधियों द्वारा किया जा रहा प्रचार झूठा है।

चंडीगढ़(आकृति) : आर.एस.एस. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में कांग्रेस सहित समूह विरोधियों द्वारा किया जा रहा प्रचार झूठा है। यह नया कानून नहीं, बल्कि पहले से बने कानून का संशोधित रूप है। वह शनिवार को लॉ भवन में जोशी फाऊंडेशन द्वारा भारत-तिब्बत सहयोग मंच के सहयोग से करवाए सैमीनार को संबोधित कर रहे थे। 

इस कानून में संशोधन कर मुस्लिम देशों से आकर भारत में बसने वाले शरणार्थियों को नागरिकता देने के नियम सरल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहने की शर्त थी, जिसमें कटौती कर 5 साल कर दी गई है। इस बिल को लेकर शोर मचा रहे राजनीतिक विरोधियों को यह समझना चाहिए कि मुस्लिम देशों में हिंदू-सिख, पारसी, बौद्ध आदि धर्मों के लोगों के साथ कितनी ज्यादती हो रही है। उन्होंने कहा कि इस कानून के शोध से मुस्लिम देशों में बसते गैर-मुस्लिम लोगों को सुरक्षा मिलेगी और उन पर होता जुल्म खत्म होगा।

शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम सरल किया : खन्ना
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम पूरी तरह सरल किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास अनेक ऐसी शिकायतें आई हैं, जिनसे साबित होता है कि उक्त कानून में पहले रह गई गलतियों के कारण गैर-मुस्लिम लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि इस कानून में हुई शोध की बदौलत अब ऐसे लोग देश में सुरक्षित ढंग से रह सकेंगे, जो मुस्लिम देशों में प्रताडि़त होकर आए हैं। पूर्व जस्टिस एस.एन. अग्रवाल ने भी इस कानून की शोध संबंधी अपने विचार रखे। इससे पहले आए मेहमानों का स्वागत करते हुए जोशी फाऊंडेशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने कहा कि जोशी फाऊंडेशन का यह प्रयत्न रहता है कि वह सामाजिक गतिविधियों में इजाफा करके जरूरतमंद लोगों को जरूरी सहायता दें। 

इस अवसर पर अन्यों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल, आर.एस.एस. के चंडीगढ़ के महानगर संघचालक त्रिलोकी नाथ, पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी स्वर्ण सिंह चन्नी, दिल के रोगों के माहिर डा. एच.के. बाली, बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट हरप्रीत सिंह बराड़ तथा जोशी फाऊंडेशन के अध्यक्ष सौरभ जोशी मौजूद थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!