विजीलैंस ने जब्त नहीं किया IPS अफसरों के घरों के कैंप ऑफिस का रिकॉर्ड

Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Feb, 2020 03:28 PM

ips officers

आई.पी.एस. अफसरों के घरों मेें बने कैंप ऑफिस में करोड़ों रुपए के सामान के घोटाले के सात महीने बाद भी विजीलैंस रिकार्ड जब्त नहीं कर सकी।

चंडीगढ़(सुशील) : आई.पी.एस. अफसरों के घरों मेें बने कैंप ऑफिस में करोड़ों रुपए के सामान के घोटाले के सात महीने बाद भी विजीलैंस रिकार्ड जब्त नहीं कर सकी। इसका कारण है कि मामले की जांच विजीलैंस में तैनात एक सब इंस्पैक्टर कर रहा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कैंप ऑफिस के अंदर रिकॉर्ड के सारे रजिस्टर गायब हो चुके हैं। इसके कारण घोटाले की जांच काफी प्रभावित होगी। हैरानी यह है कि जांच अधिकारी आई.पी.एस. अफसरों के घर के अंदर जाकर रिकॉर्ड जब्त करने की जहमत तक नहीं उठा पा रहा है। यह खुलासा आर.टी.आई. में हुआ है।

जांच की परमिशन ही मांगती रही टीम :
आर.टी.आई. से पता चला कि मामले की शिकायत मिलने के बाद विजीलैंस टीम सिर्फ जांच की परमिशन ही मांगती रही। विजीलैंस टीम ने कैंप ऑफिस में रिकार्ड स्टॉक और विजिटर रजिस्टर नहीं जब्त किया। इससे साफ लग रहा है कि विजीलैंस भी कैंप ऑफिस के घोटाले को दबाने में लगी हुई है। 

शिकायतकर्ता ने 24 जनवरी, 2020 को चीफ विजीलैंस ऑफिसर को मामले का रिकार्ड जब्त करने को लेकर लैटर लिखा था। इसमें उन्होंने रिकॉर्ड गायब करने और आई.पी.एस. अफसरों का बचाने की आशंका जाहिर की थी।

स्टेशनरी घोटाले में भी रिकॉर्ड हुआ था जब्त :
पुलिस विभाग में स्टेशनरी घोटाले में भी विजीलैंस ने मामले में रिकार्ड जब्त करने में देरी की थी। इसके कारण मामले में फंसे लोगों ने मौका मिलते ही रिकॉर्ड गायब कर दिया था। विजीलैंस ने अज्ञात लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज की थी, लेकिन इसके बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। रिकार्ड गायब होने के चलते अभी जांच विजीलैंस के पास अटकी हुई है।

चीफ विजीलैंस ऑफिसर को दी थी शिकायत :
आई.पी.एस. अफसरों के घरों मेें बने कैंप ऑफिस में करोड़ों रुपए के सामान के घोटाले की शिकायत हैड कांस्टेबल ने 31 मई, 2019 को चीफ विजीलैंस ऑफिसर को दी थी। घोटाले को दबता देख मामले की शिकायत पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक और सी.बी.आई. को 4 सितम्बर को दी गई। चंडीगढ़ के प्रशासक ने हैड कांस्टेबल की शिकायत एडवाइजर को मार्क की थी।

कैंप ऑफिस बनाने की नहीं कोई परमिशन :
सूत्रों से पता चला कि आई.पी.एस. अफसरों के घरों में कैंप ऑफिस बनाने के कोई आर्डर नहीं है। अफसरों ने अपनी सहूलियत के लिए कैंपस ऑफिस बनाए हैं। जरूरत की सारी चीजें मंगाते रहे अफसर इनमें अपनी जरूरत की सारी चीजें अफसर मंगाते रहते हैं। 

अफसरों ने कैंप ऑफिस के लिए अगरबत्ती, नॉन स्टिक तवा, सेंडविच मेकर, मिल्क मग, स्टील जग, ब्लीचिंग पाऊडर, साइकिल पंप, प्रैशर कुकर, बैड शीट, डबल बैड शीट, पिलो, पिलो फ्लोर मेट, मिनी ब्लैंकेट समेत अन्य सामान मंगवाया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!