शहर का पहला जनमेड स्टोर खुला यहाँ, दवाइयों पर मिलेगा 15 से 80 प्रतिशत डिस्काऊंट

Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Jul, 2019 10:38 AM

janmed store

रविवार को चंडीगढ़ बी.जे.पी. अध्यक्ष अध्यक्ष संजय टंडन ने ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन व देश के पहले जनमेड स्टोर का उद्घाटन किया जो सैक्टर-44 में खुला है।

चंडीगढ़(पाल) : रविवार को चंडीगढ़ बी.जे.पी. अध्यक्ष अध्यक्ष संजय टंडन ने ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन व देश के पहले जनमेड स्टोर का उद्घाटन किया जो सैक्टर-44 में खुला है। इस मौके पर आदेश प्रताप सिंह कैरों पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रैजीडैंट नगर काऊंसिल पट्टी सुरिंद्र कुमार गैस्ट ऑफ ऑनर मौजूद रहे। देश भर आए 50 से ज्यादा सोशल वर्कर भी यहां पहुंचे। 

इस जनमेड स्टोर में आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों को सस्ते दामों पर दवाइयां मिल सकेंगी। 15 से 80 प्रतिशत के डिस्काउंट पर दवाइयां यहां मिल सकेंगी। बड़े ब्रांड की महंगी दवाइयां भी यहां होंगी। कैंसर के दौरान दिए जाने वाला इंजैक्शन, जिसका मार्कीट प्राइस 12 हजार रुपए तक है, वह इस स्टोर से 2 या 3 हजार में खरीदा जा सकेगा। 

यह पहल लोगों के लिए अच्छी : टंडन
संजय टंडन ने कहा कि सरकार ने पिछले साल पी.जी.आई., जी.एम.सी.एच. समेत कई अस्पतालों में जैनरिक दवाइयों के स्टोर खोले हैं, लेकिन हर कोई दवाइयों के लिए अस्पताल नहीं जाता। ऐसे में यह पहल लोगों के लिए बहुत अच्छी है। 

हैल्थ किसी भी शहर व देश के की उन्नति के लिए बहुत बड़ी बात है। जब ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन को शुरू करने की बात मुझे बताई गई थी तो वाकई विश्वास नहीं हो पा रहा था कि यह इतने बड़े लेवल पर इतना अच्छा काम कैसे करेगा, लेकिन ऋतु सेवा से जुड़े लोगों ने बहुत मेहनत की है जिसकी बदौलत इसे लॉन्च किया जा सका है। 

ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन सालाना डेढ़ करोड़ समाज सेवाओं पर खर्च करेगा :
सत्य साईं श्री आर्गेनाइजेशन में ट्रस्टी व पुणे सिम्बोयिसिस यूनिर्वसिटी में एकैडमिक डायरैक्टर के तौर पर सेवाएं दे चुके डॉ. साजन शर्मा की यह पहल है। हरियाणा कांग्रेस यूथ लीडर अरुण हुड्डा, थर्ड डायरैक्टर और प्रियंका महाजन मैनेजिंग डायरैक्टर के तौर पर आर्गेनाइजेशन में अपनी सेवा देंगी। 

कार्यक्रम के दौरान ऋतु सेवा आर्गेनाइजेशन ने सालाना डेढ़ करोड़ रुपए की राशि समाज सेवाओं पर खर्च करने का भी ऐलान किया। वहीं सुकन्या योजना के तहत 10 कन्याओं को गोद लिया जाएगा जिन्हें फाऊंडेशन हर महीने शिक्षा हेतु 3000 रुपए की राशि देगी। 

ऑर्गेनाइजेशन में तीन विंग से होगी मदद :
-मैडीकल विंग : मैडीकल विंग में सस्ते दामों पर लोगों को दवाइयां मिलेंगी। वक्त-वक्त पर मैडीकल कैंप, वेटरनरी सुविधा, ब्लड डोनेशन कैंप और डैंटल कैंप हर महीने लगाए जाएंगे। 
-एजुकेशन विंग: जरूरतमंद स्टूडैंट्स के लिए 10 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। 
-डिपार्टमैंट सर्विस विंग :  आर्गेनाइजेशन के वॉलंटियर्स पूरे प्रोसैस के साथ 50 आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के अडोप्शन का काम करेंगे, जिसमें उन्हें फ्री राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!