निकायों चुनावों में भाजपा ने मारी बाजी, इनैलो तथा आप का भी लगा दाव

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 22 Jun, 2022 07:13 PM

jjp won elections in nuh and shahbad and cheeka municipalities

हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा अपना कमल खिलाने में कामयाब रही, जबकि जजपा सिर्फ 3 स्थानों पर जीत हासिल कर पाई। इनैलो तथा आप का भी खाता खुल गया तो वही निर्दलीयों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर 19 स्थानों पर जीत हासिल की है। इन निर्दलीयों...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा अपना कमल खिलाने में कामयाब रही, जबकि जजपा सिर्फ 3 स्थानों पर जीत हासिल कर पाई। इनैलो तथा आप का भी खाता खुल गया तो वही निर्दलीयों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर 19 स्थानों पर जीत हासिल की है। इन निर्दलीयों में 7 प्रत्याशी भाजपा के बागी है। भाजपा व जजपा दोनों ने पार्टी सिंबल पर मिलकर चुनाव लड़ा था। 46 शहरी निकायों में से 25 पर भाजपा व जजपा गठबंधन ने जीत हासिल की है। 22 शहरी निकायों में भाजपा जबकि जजपा ने 3 स्थानों पर ही जीत हासिल की। 

 


कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं लडा लेकिन कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। निकाय चुनाव में 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जिनमें 7 भाजपा से बागी, 1 पर जजपा का बागी, 3 पर इनैलो का दावा और 9 पर कांग्रेस अपना समर्थन होने का दावा कर रही है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी तथा इनैलो एक-एक सीट जीत पाई।

 

 
-18 नगर परिषदों में से 10 और 28 नगर पालिकाओं में से 12 पर भाजपा ने दर्ज की जीत
राज्य में 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव हुए हैं। 18 नगर परिषदों में से 10 और 28 नगर पालिकाओं में से 12 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जजपा ने एक नगर परिषद नूंह और दो नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद के चुनाव जीते हैं। छह नगर परिषदों व 13 नगर पालिकाओं में चेयरमैन निर्दलीय चुनाव जीते हैं। मंडी डबवाली नगर परिषद इनैलो तो ईस्माइलाबाद नगर पालिका पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। ईस्माइलाबाद से आप से चुनाव जीती निसा कानो मूल रूप से कीनिया की रहने वाली है, जिनका यहां विवाह हुआ है।

 


इन नगर परिषदों में भाजपा-जजपा व निर्दलियों ने कब्जा जमाया
भाजपा ने 10 नगर परिषदों गोहाना, जींद, झज्जर, बहादुरगढ,  चरखी दादरी, कालका, सोहना, फतेहाबाद, कैथल व पलवल में अध्यक्ष चुनाव जीते हैं जबकि हांसी, नरवाना, नारनौल, टोहाना, भिवानी व होडल में निर्दलीय प्रत्याशी प्रधान चुने गए। नूंह में जजपा और मंडी डबवाली में इनैलो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। कहा जा रहा है कि रानियां व नरवाना में भी इनैलो समर्थित प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। 28 नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने 12, जजपा ने 2 निर्दलीयों ने 13 तथा आप ने 1 स्थान पर जीत हासिल की है। 

 


लाडवा से साक्षी दूसरी बार चेयरमैन बनी
लाडवा से साक्षी खुराना दूसरी बार चेयरमैन बनी है। वार्ड 10 से पति पार्षद, वार्ड 5 से सास पार्षद, वार्ड 7 से जेठानी पार्षद है। इसे भी एक रिकार्ड ही कहा जाएगा। 


-घोषित नतीजे निष्पक्ष :धनपत सिंह
हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रदेश में 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव के बाद आज घोषित नतीजों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता का अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आगे आना प्रजातंत्र की सफलता है। उन्होंने कहा कि इन निकायों में लगभग 20 लाख मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग का अधिकार था। लगभग सभी परिणाम घोषित कर दिए गए है ड्रॉ आफ लॉटस की कोई स्थिति नहीं आई। उन्होंने एनआईसी का भी आभार व्यक्त किया जिन्हों ने पल-पल की जानकारी आयोग के पोर्टल पर अपलोड की है। 
उन्होंने बताया कि 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड  थे। इसमें 54 वार्ड एससी, 36 एससी महिलाओं, 123 महिलाओं के लिए तथा 243 वार्ड अनारक्षित थे। इसी तरह नगर पालिका में कुल 432 वार्डो में 53 एससी, 37 एससी महिलाओं, 116 महिलाओं के लिए तथा 226 वार्ड अनारक्षित थे। धनपत सिंह ने चुनाव में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों व जनता व प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीम  के रूप में कार्य किया और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!