Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2018 01:43 PM
सैक्टर-11 की रहने वाली महिला ने कैथल में नहर में कूद के अपनी जान दे दी।
पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-11 की रहने वाली महिला ने कैथल में नहर में कूद के अपनी जान दे दी। महिला ने आत्माहत्या करने की सूचना सबसे पहले पति को दी थी। पति ने शिकायत पुलिस को दे दी थी। सैक्टर-11 निवासी कृष्ण कुमार मृतक महिला के पति ने 20 जुलाई को सैक्टर-19 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पत्नी मृतक सुदेश देवी (38) गांव अभयपुर में पिछले 6 महीने से नौकरी करती थी। जो 20 जुलाई को घर से सुबह समय साढ़े सात बजे स्कूल गई थी।
पति कृष्ण ने बताया कि उसे पत्नी ने फोन किया कि मैं नहर में कूद रही हैं। फिर पत्नी का फोन बंद हो गया। बता दें कि सैक्टर-19 पुलिस चौकी ने कृष्ण की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला को तलाशने कैथल गई थी। क्योंकि महिला के मोबाईल की आखिरी लोकेशन कैथल की थी। दो दिन बाद कैथल पुलिस को महिला का शव नहर में मिला और पंचकूला पुलिस को सूचित किया।
कैथल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पी.जी.आई. रोहतक में पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अब इस जांच मेंं जुटी है कि महिला ने आत्माहत्या क्योंकि की है।