जस्टिस टी.एस. ठाकुर ने किया न्यायिक भवन का उद्धघाटन

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2015 07:36 PM

justice ts thakur did judicial building inaugaration

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर ने शनिवार को सैक्टर-14 में 8 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने हरियाणा राज्य विधिक सेवा न्यायिक भवन का उद्धघाटन किया।

पंचकूला (मुकेश):  सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर ने शनिवार को सैक्टर-14 में 8 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने हरियाणा राज्य विधिक सेवा न्यायिक भवन का  उद्धघाटन  किया। उनके साथ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस.जे. वाजीफदार भी उपस्थित थे। उद्धघाटन समारोह में टी.एस. ठाकुर ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा न्यायिक भवन लोगों के वर्षों पुराने लंबित मामलों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही लोगों को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शिवाक्ष जाल वाजीफदार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण को अब अपना भवन मिल गया है जो आकर्षक व सुंदर है जिसकी प्रथम मंजिल पर रिसेप्शन, वेटिंग रूम, मीटिंग रूम, संयुक्त सदस्य सचिव व सदस्य सचिव, चेयरमैंन रूम, विजिटर व दो स्टाफ रूम, प्रशासनिक अधिकारी रूम है। प्रथम मंजिल पर एक कांफ्रेंस हाल है, जिसमें लगभग 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। अब प्राधिकरण के स्टाफ को काम करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!