Edited By pooja verma,Updated: 24 Oct, 2019 11:26 AM
मलोया निवासी रजत को किडनैप कर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में मौलीजागरां पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किर लिया है।
चंडीगढ़ (संदीप): मलोया निवासी रजत को किडनैप कर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में मौलीजागरां पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किर लिया है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने पंचकूला के रहने वाले लब्बल, विक्की समेत पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रजत बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। 21 अक्तूबर को वह मौलीजागरां में अपने चाचा से मिलने गया हुआ था। उसी दिन रात करीब 10.30 बजे वह वापस मलोया जा रहा था कि मौली कांप्लैक्स व राजीव कालोनी के बीच फिश मार्कीट में लब्बल, विक्की अपने तीन साथियों के साथ आए और उस पर पुलिस की मुखबरी करने के आरोपी लगाते हुए उससे अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद सभी उसे किडनैप कर राजीव कालोनी के एक कमरे में ले गए। वहां उसके हाथ-पांव बांध कर उससे मारपीट करने लगे।
एक आरोपी ने उस पर पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन पिस्टल नहीं चली। पूरी रात उसे पिटने के बाद 22 अक्तूबर की सुबह उसके कपड़े बदलवा कर उसे गाड़ी में यह कह कर छोड़ दिया कि सीधा घर चला जा और पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसने इस बात की शिकायत पुलिस को दी। सूत्रों की माने तो थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर किडनैपिंग किए जाने के समय मौके पर मौजूद होने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप के अनुसार कांस्टेबल पीड़ित को बचाने की जगह पर मौके से खिसक गया था।