किरण को केंद्र में मिल सकती है जिम्मेदारी

Edited By Priyanka rana,Updated: 25 May, 2019 08:41 AM

kirron kher

चंडीगढ़ से किरण खेर के दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब शहर के लोगों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि केंद्र में उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है।

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ से किरण खेर के दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब शहर के लोगों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि केंद्र में उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता है। किरण खेर की जीत ने शहर में उत्तर-दक्षिण भागों के भेदभाव को भी खत्म कर दिया। 

भाजपा को शहर के हर कोने से बढ़त मिली है। इस जीत को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता जोश में हैं और कह रहे हैं कि 5 साल में सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ में बहुत सारे काम करवाए हैं और जो काम रह गए हैं उन्हें इस कार्यकाल में पूरा करवा देंगी। किरण खेर को केंद्र में पद मिलने की संभावना पर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चाहता है कि किरण खेर को केंद्र में जिम्मेदारी दी जाए। 

इसके लिए उनके समर्थक उनकी पिछली लोकसभा में 85 प्रतिशत की हाजिरी के साथ-साथ बेहतर परफार्मैंस की दलील दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हरमोहन धवन व कांग्रेस के कार्यकाल में पवन बंसल पहले वित्त राज्य मंत्री व फिर रेल मंत्री रहे। चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा में इसका आंकलन शुरू हो गया है। 

3 वार्डों से कम वोट मिलने का किया जा रहा आकलन :
वर्ष 2016 के नगर निगम चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जीत मिली थी। भाजपा में अब प्रत्येक वार्ड में उसके प्रत्याशी को मिले मतों के आधार पर पार्षदों की परफार्मैंस का आंकलन हो रहा है। 

सूत्रों के अनुसार खेर ने अपने विश्वासपात्रों को प्रत्येक वार्ड में मिले मतों के आधार पर पार्षदों की परफार्मैंस के आंकलन के निर्देश दिए हैं। इनमें वार्ड नम्बर 4,6 व मेयर के वार्ड नम्बर 7 में कांग्रेस से कम मत मिलने का भी आंकलन किया जा रहा है। इन वार्डों में पिछड़ा वर्ग के लोगों की मत अधिक हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना था कि इस वर्ग के लोग भाजपा से नाराज हैं या फिर सांसद से, इसका आंकलन किया जाएगा।

दो वार्डों की समस्या डंपिंग ग्राऊंड :
उल्लेखनीय है कि इन दो वार्डों की सबसे बड़ी समस्या डम्पिंग ग्राऊंड है। चुनावों से पहले ही यहां लोगों ने मतदान का बायकाट करने के बोर्ड भी लगाए थे पर नेताओं से मिले आश्वासनों के बाद यहां मतदान तो हुआ पर भाजपा के खिलाफ। 

वार्ड नम्बर 4 भाजपा पार्षद सुनीता धवन के एरिया में भी भाजपा को कांग्रेस से 409 मत कम मिले। कांग्रेस पार्षद शीला फूल सिंह के वार्ड में भी भाजपा को कांग्रेस से 126 मत कम पड़े। भाजपा को सबसे अधिक मत कंवर राणा के वार्ड नम्बर 14 में,11326, मत मिले। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!