बदमाशों ने दिन-दिहाड़े सरेआम चाकू और कांच की बोतलें घोंप की युवक की हत्या

Edited By Priyanka rana,Updated: 29 Jun, 2019 11:25 AM

knife attack

रंजिश के चलते सैक्टर-40 स्थित मार्कीट में शुक्रवार को 3-4 युवकों ने सरेआम चाकू और कांच की बोतलें घोंप कर युवक अमित (27) की हत्या का डाली।

चंडीगढ़(संदीप) : रंजिश के चलते सैक्टर-40 स्थित मार्कीट में शुक्रवार को 3-4 युवकों ने सरेआम चाकू और कांच की बोतलें घोंप कर युवक अमित (27) की हत्या का डाली। आरोपियों ने आधे मिनट के अंदर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस के हाथ यहां स्थित एक दुकान में लगे सी.सी.वी.टी. कैमरे की फुटेज लगी है, जिसमें आरोपी नजर आ रहे हैं। 

सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अमित के जुड़वां भाई सुमित की शिकायत के आधार पर रजत तिवारी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि अमित का एक साल पहले रजत के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तभी से वह उससे रंजिश रखता था।

कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता था :
अमित अपने परिवार के साथ सैक्टर-40 में रहता था। उसके पिता आयुर्वेदिक डाक्टर हैं और बडहेड़ी में अपना क्लीनिक चलाते हैं। अमित कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। 6 साल पहले उनका परिवार यहां से सन्नी एन्क्लेव में शिफ्ट हो गया था। लेकिन कारोबार के चलते अमित अधिकतर समय सैक्टर-40 में ही रहता था। 

शुक्रवार दोपहर 11.30 बजे वह मार्कीट में आया था। इसी दौरान 3-4 युवक आए और उन्होंने तेजधार हथियारों और कांच की टूटी बोतलें अमित के पेट और कमर में घोंप दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस  मौके पर पहुंची और अमित को पी.जी.आई. पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  

एक साल पहले हुआ था आरोपी के साथ झगड़ा :
पी.जी.आई. में अमित के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले अमित का किसी बात को लेकर रजत के साथ विवाद हो गया था। तब परिजनों ने बीच-बचाव करते हुए विवाद को सुलझा दिया था। परिवार ने आरोप लगाए कि तब से ही रजत, अमित के साथ रंजिश रखता था। 

अब इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। वहीं, जिस समय घायल हालत में अमित को पुलिस पी.जी.आई. ले जा रही थी तो अमित ने भी वारदात की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी थी। इसे भी केस का आधार बनाया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!