मोरनी-पंचकूला मार्ग पर तेंदुए की दहशत, भाग रहा वाहनों की पीछे

Edited By Priyanka rana,Updated: 19 May, 2019 12:04 PM

leopard

मोरनी-पंचकूला मार्ग पर सप्ताह में कई लोगों ने तेंदुआ देखा। जो भूखा है और वाहनों के पीछे भागता है। लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है।

मोरनी(अनिल) : मोरनी-पंचकूला मार्ग पर सप्ताह में कई लोगों ने तेंदुआ देखा। जो भूखा है और वाहनों के पीछे भागता है। लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है। शनिवार को पंचकूला से लौट रहे फूल सिंह परमार ने बताया कि गांव दपाणा के पास तेेंदुआ बैठा था। गाड़ी आते देख पीछे भागता है। इससे पहले मंगलवार को भी गांव दपाणा में तेंदुआ देखा गया था। हालांकि वन्य प्राणी विभाग द्वारा पैट्रोङ्क्षलग की जा रही है लेकिन तेंदुआ नहीं मिल रहा। 

लोगों ने विभाग से की सुरक्षा की मांग :
इससे पहले मंगलवार को विक्रम ने बताया कि वह सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला में नौकरी करता है। वह हर रोज सुबह 5:30 बजे इस स्थान से गुजरता है। सप्ताह में दो बार इसी स्थान पर तेंदुआ मिला है। 

पहले तो यह तेंदुआ मार्ग के किनारे बैठा रहता था, या जंगल में चला जाता था, लेेकिन अब मोटरसाइकिल के पीछे भागने लगा है। वहीं उत्तरों पंचायत की सीमा से सटे गांव डूगीं बैस्की के रहने वाले दूनी शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके खेतों में तेंदुआ घूम रहा था। लोगों ने वन्य प्राणी विभाग से सुरक्षा की मांग की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!