मृत जानवरों के प्लांट के विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यर्कााओं के साथ स्थानीय नेता की झड़प

Edited By pooja verma,Updated: 06 Jun, 2020 10:01 AM

local congress leader clashes with mahila congress president

चंडीगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सीनियर कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार को पार्टी के मृत जानवरों के प्लांट को लेकर हुए रोष प्रदर्शन के दौरान ही हंगामा हो गया।

चंडीगढ़ (राय): चंडीगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सीनियर कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार को पार्टी के मृत जानवरों के प्लांट को लेकर हुए रोष प्रदर्शन के दौरान ही हंगामा हो गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे और उनकी समर्थक महिला कार्यकर्त्ताओं के साथ पार्टी की एक स्थानीय नेता बबीता की कहा- ञनी हो गई। रोष प्रदर्शन में बैठने की जगह पर कहा- सुनी हुई और बहस के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

प्रदेश अध्यक्ष छाबड़ा को शिकायत भेजी
बताया जाता है कि घटना से आहत महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखित में शिकायत भी भेजी है। उनका तर्क है कि एक निलंबित स्टेट सैक्रेटरी ने इस अभियान में न केवल बाधा डालने की कोशिश की बल्कि संगठन की छवि खराब करने की कोशिश की, जो एक एन.जी.ओ. का नाम लेकर पार्टी के बैनर का इस्तेमाल कर जबरन रोष प्रदर्शन में बैठ गई। सूत्रों के मुताबिक महिला कांग्रेस प्रधान के नाराज समर्थक कार्यकर्त्ता सख्त कार्रवाई के पक्ष में है।

 

एक सप्ताह में विवाद का दूसरा मामला
कांग्रेस के भीतर एक सप्ताह में दूसरा ऐसा मामला सामने आया है जब पार्टी के प्रधान को लेकर आपत्तिजनक  बातें कही गई। दो दिन पहले ही पार्टी ने भूपिंदर सिंह का मामला समझौता कर निपटाया था लेकिन इस बार मामला सर्वाजनिक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर घट गया, जो तमाशा सभी ने देखा। इस झड़प की वीडियो भी बनी है। वहीं, अब सवाल यह है कि अब पार्टी की सीनियर लीडरशिप इस विवाद को किस तरह से निपटती है?

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!