Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 01:15 AM
नगर निगम ने नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान भाजपा के वे वरिष्ठ नेता भी निगम में दिखे जो कई वर्षों से यहां नहीं आए।
चंडीगढ़, (राय) : नगर निगम ने नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान भाजपा के वे वरिष्ठ नेता भी निगम में दिखे जो कई वर्षों से यहां नहीं आए। अरसे बाद सांसद किरण खेर निगम के किसी समारोह में नजर आई। वह इस दौरान बतौर मुख्यातिथि मौजूद थीं। समारोह में ऑस्ट्रेलिया की मेयर एंजेलीना और उनके साथ आई पिंकी विशेष अतिथि थी।
कार्यक्रम में मेयर देवेश मौदगिल, निगम के अतिरिक्त आयुक्त सौरभ मिश्रा वरिष्ठ उप-महापौर, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, उपमहापौर विनोद कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त अनिल गर्ग, संयुक्त आयुक्त तेजदीप सिंह सैनी, मुख्य अभियंता मनोज बंसल व निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को समर्पित इस कार्यक्रम की शुरूआत लोहड़ी जलाकर की गई। इसके बाद निगम की महिला कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम के कर्मचारियों ने गिद्दा और भांगड़ा भी किया। देवेश मोदगिल ने लोहड़ी और मकर सक्रांति की निगम कर्मियों और चंडीगढ़वासियों को शुभकामनाएं दीं।
लोहड़ी पर पहली बार आई हूं:
मैं पहली बार लोहड़ी पर्व पर नगर निगम में चीफ गैस्ट बनकर आई हूं। अब मुझे समझ आया कि आप यहां काफी कुछ करते हो। यह बात चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने कही। सांसद किरण खेर ने अपने निगम कार्यकाल में पहली बार लोहड़ी पर्व पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम से बनाई दूरी :
पूर्व मेयर आशा जसवाल और उनके साथी पार्षद कार्यक्रम में अलग ही बैठे हुए थे। सांसद किरण खेर, मेयर देवेश मौदगिल व अन्य ने लोहड़ी जलाई तो उसके बाद ही वो सब वहां से चलने की तैयारी करने लगे। आशा के साथ अरुण सूद, भारत कुमार, शक्ति प्रकाश देवशाली, रवि कांत, सतीश कैंथ थे।