चुनाव के लिए किसी ने छोड़ी नौकरी तो कोई दे रहा रोजाना 18 घंटे

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 May, 2019 10:05 AM

lok sabha election

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए 36 उ मीदवार पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री तापमान में रोजाना घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ इन कैंडिडेट्स की बात मतदाताओं तक पहुंचाने और हरेक मिनट की प्लानिंग करने के लिए ऐसे भी लोग मौजूद हैं जो कभी पर्दे के आगे...

चंडीगढ़(विजय) : लोकसभा चुनाव-2019 के लिए 36 उ मीदवार पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री तापमान में रोजाना घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ इन कैंडिडेट्स की बात मतदाताओं तक पहुंचाने और हरेक मिनट की प्लानिंग करने के लिए ऐसे भी लोग मौजूद हैं जो कभी पर्दे के आगे नहीं दिखते। जबकि हकीकत यह है कि पिछले दो महीनों ये लोग रोजाना सिर्फ चार से पांच घंटे की नींद ले रहे हैं। 

यही नहीं, अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए ऐसे भी लोग हैं जो नौकरी छोड़कर केवल प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इनका काम है जन-जन तक अपने पार्टी के उ मीदवार की बात को पहुंचाना। जिसके लिए मेनिफेस्टो, पेंफलेट, सोशल मीडिया, रैली, जनसभांए और मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। समय बदल गया है तो अब मु य रूप से फोकस है सोशल मीडिया पर। 

अधिक से अधिक लोगों तक कैंडिडेट की पोस्ट को पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए काम कर रहे इन लोगों से हमने जानकारी जुटाई कि आखिर किस तरह से शहर के लगभग 6.37 लाख वोटर्स से संपर्क साधा जा रहा है?

मेन फोकस मैनीफैस्टो पर :
कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट पवन कुमार बंसल के लिए प्रचार का पूरा जिम्मा विक्रम बंसल के कंधों पर है। विक्रम बंसल ने बताया कि उनके लिए सबसे अहम काम मैनीफैस्टो तैयार करना था। जो तीन भाषाओं में बनाया गया। मैनीफैस्टो तैयार करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया। सैंकड़ों लोगों से पूछा गया कि मैनीफैस्टो में क्या होना चाहिए? लगभग 7 से 8 चीजें कॉमन थीं। जिसके आधार पर मैनीफैस्टो बनाया गया। 

बंसल ने कहा कि लोगों तक पवन कुमार बंसल की बात पहुंचाना मु य काम है। इसके अतिरिक्त भाजपा कैंडिडेट किरण खेर जो क्लेम कर रही हैं उसके भी फैक्ट तलाशे जाते हैं। इसके लिए पांच दोस्तों की एक टीम बनाई गई है। जो मार्च से रोजाना सुबह 9 बजे ऑफिस पहुंचते हैं और रात 12 बजे तक काम करते रहते हैं। घर जाकर भी रात 2 बजे तक अगले दिन की प्लानिंग चलती है। 

इस टीम में गौरव गोयल, अतुल और अंकित भी शामिल हैं। पवन कुमार बंसल की हिदायत है कि खर्चा कम रखना है इसलिए सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल हो रहा है। अब जबकि प्रचार के लिए दिन कम बचे हैं ऐसे में और अधिक काम करना होगा।

पहले ही फिक्स होती है जिम्मेदारी :
मौजूदा सांसद किरण खेर के लिए भी कईं लोग अलग-अलग टीम बनाकर काम कर रहे हैं। जिसकी मुख्य जिम्मेदारी खेर के पॉलीटिकल एडवाइजर सहदेव सलारिया पर है। इस काम में साथ मिलता है संजीव वशिष्ट, अजय जामवाल, प्रभलोच सिंह, मंतेश्वर का। ये सभी अलग-अलग टीम को को-ऑर्डिनेट करते हैं। पार्टी के हरेक सदस्य की जिम्मेदारी पहले से फिक्स है। 

किरण खेर के लिए सोशल मीडिया पर किस तरह से लोगों को कनैक्ट करना है और किसी भी जनसभा या रैली को सफल बनाने के लिए किस तरह की तैयारी करनी है इसके लिए हरेक कार्यकर्ता सुबह लगभग 7 बजे से रात के 12 बजे तक मेहनत करता है। 

वहीं, कमलम में भी तीन से चार कार्यकत्र्ताओं की टीम बनी हुई है। जो किरण खेर की जनसभाओं पर फोकस रखती है। जहां जनसभा करवानी होती है उसका शैड्यूल यहीं तय किया जाता है। सोशल मीडिया के लिए अलग टीम बनाई गई है। जिसको सहदेव सलारिया खुद को-ऑर्डिनेट करते हैं।  

20 लोग लगे हैं दिन-रात :
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन के लिए यह जिम्मेदारी उनके पुत्र हरमन धवन और नवीन शर्मा के ऊपर है। हरेक काम के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। नवीन शर्मा बताते हैं कि 15 से 20 लोग इस काम के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। एक टीम पेंफलेट के स्टॉक और डिस्ट्रिब्यूशन का काम देखती है। जबकि दूसरी टीम फैमिली का शेड्यूल देती है। 

जिसमें हरमोहन धवन के साथ-साथ उनकी पत्नी सतिंदर धवन और बड़े बेटे विक्रम धवन की कैंपेनिंग शामिल है। एक टीम कॉलर्स की है। जो उस एरिया के कॉलर्स को कॉल करती है जहां उस दिन हरमोहन धवन को कैंपेनिंग करने जाना होता है। दो लोगों की टीम है जो प्रेस रिलीज को देखती है। फोटोग्राफर्स की भी एक टीम हमेशा कैंपेनिंग के समय कैंडिडेट के साथ रहती है। 

सोशल मीडिया के लिए चार लोगों की एक टीम है। जिसे हरमन धवन खुद कॉर्डिनेट करते हैं। शर्मा ने बताया कि वह सुबह 9 से शाम पांच बजे तक पार्टी कार्यालय में काम करते हैं इसके बाद मोहाली में एक आई.टी. कंपनी में जॉब करते हैं। वहां रात 9 से सुबह 5 बजे तक काम करने के बाद घर जाकर थोड़ी नींद लेते हैं। यही नहीं, अरविंद चौहान ने तो कैंपेनिंग के लिए अपनी जॉब तक छोड़ दी है। दो महीने तक वह पार्टी के साथ जुड़कर धवन को जीताने में जुटे रहेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!