Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Oct, 2019 10:55 AM
जनता कॉलोनी में लुटेरों ने दिनदिहाड़े ही तीन युवकों को घेरकर उनसे मारपीट और लूटपाट की। एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया गया है।
नयागांव(मुनीष) : जनता कॉलोनी में लुटेरों ने दिनदिहाड़े ही तीन युवकों को घेरकर उनसे मारपीट और लूटपाट की। एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया गया है।
एक पीड़ित हैरी ने बताया कि मैं, मेरा दोस्त उमेश व राज जनता कॉलोनी से घर आ रहे थे, जब वे जनता कॉलोनी के पास सड़क पर पहुंचे तो 6-7 लड़के आए, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। उन्होंने उन्हें रोककर कहा कि जो आपके पास है, हमें दे दो।
आरोपियों ने उमेश की सोने की अंगूठी और चेन भी छपट ली। लुटेरों के हाथों में तलवार, स्लगर और किरच थी। जब उमेश ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उमेश के सिर में टांके लगे हैं। एस.एच.ओ. दलबीर सिंह ने बताया कि झगड़े की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।